Rajasthan

Gold Silver Price Udaipur: उदयपुर में सोना-चांदी के दाम गिरे, चांदी ₹1500 और सोना ₹400 सस्ता, जानें आज का रेट

उदयपुर. शहर के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई. पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन बुधवार को कीमती धातुओं की कीमतों में मामूली कमी देखने को मिली. जहां चांदी के दाम में ₹1500 प्रति किलो की गिरावट आई, वहीं सोने के भाव में भी ₹400 प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, बुधवार को शुद्ध चांदी की कीमत 1,49,550 रुपये प्रति किलो रही, जबकि 18 कैरेट चांदी का रेट 1,48,500 रुपये प्रति किलो रहा.

वहीं, शुद्ध सोने की कीमत 1,22,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. इसके अलावा, 23 कैरेट सोना 1,17,500 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम जीएसटी समेत पर रहा. अगर मंगलवार के भाव से तुलना की जाए तो उस दिन शुद्ध चांदी का रेट 1,51,000 रुपये प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 1,22,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था. बुधवार को चांदी ₹1500 सस्ती हुई जबकि सोने में ₹400 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई.

बाजार की स्थिति पर नजर गड़ाए हैं निवेशक

उदयपुर के सर्राफा व्यवसायी गणेश दलिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की मजबूती के कारण सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. उन्होंने कहा कि फिलहाल निवेशक बाजार की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि आम ग्राहकों के लिए यह समय खरीदारी के लिहाज से अच्छा माना जा सकता है. वहीं, सर्राफा व्यापारी इंदर कम मेहता ने बताया कि वैश्विक स्तर पर गोल्ड और सिल्वर रेट्स में अस्थिरता बनी हुई है.

रेट्स पर टिकी हैं ग्राहकों की निगाहें

वैश्विक स्तर अस्थिरता के चलते स्थानीय बाजारों पर भी असर देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले हफ्तों में, खासकर शादी के सीजन की शुरुआत के साथ, फिर से कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है. बुधवार को उदयपुर के सर्राफा बाजारों में ग्राहकों की भीड़ सामान्य ही रहने का अनुमान है. हालांकि व्यापारी उम्मीद जता रहे हैं कि अगर कीमतें कुछ दिनों तक नीचे बनी रहीं तो बाजार में खरीदारी का माहौल तेज हो सकता है. फिलहाल निवेशक और ग्राहक दोनों की निगाहें आने वाले दिनों के रेट्स पर टिकी हुई है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj