Udaipur New Year 2026 celebration | Udaipur New Year party | Udaipur fireworks New Year | New Year celebration Rajasthan | Udaipur DJ party news | New Year crowd Udaipur

Last Updated:January 03, 2026, 11:50 IST
Udaipur New Year 2026 Celebration: लेक सिटी उदयपुर ने 2026 का स्वागत पूरे उत्साह और भव्यता के साथ किया. शहरभर में 300 से अधिक न्यू ईयर पार्टियों का आयोजन हुआ, जहां आतिशबाजी, डीजे म्यूजिक और रोशनी से माहौल जगमगा उठा. होटल, रिसॉर्ट, क्लब और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक शामिल हुए. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लोगों ने रातभर जश्न मनाया और नए साल की खुशियों का आनंद लिया.
उदयपुर: आज से साल 2026 की शुरुआत हो गई हैनव वर्ष के पहले दिन से पहले बीती रात शहर में नए साल का जोरदार स्वागत किया गया. जैसे ही घड़ी की सुइयां रात 12 बजे पर पहुंचीं, उदयपुर आतिशबाजी की गूंज और “हैप्पी न्यू ईयर” के शोर से गूंज उठा.शहरवासियों और देसी-विदेशी पर्यटकों ने एक-दूसरे को गले लगाकर नए साल की शुभकामनाएं दीं और 2025 को अलविदा कहा.
नव वर्ष के स्वागत को लेकर शहर के भीतर और बाहर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. होटल, रिसॉर्ट, क्लब, रेस्तरां और फार्म हाउस में आयोजित न्यू ईयर पार्टियों में युवाओं ने डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया. चारों ओर म्यूजिक, रंग-बिरंगी लाइट्स और जश्न का माहौल नजर आया. नए साल के जश्न में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हुए और किसी ने भी इस खास मौके को मिस नहीं किया.इससे पहले 31 दिसंबर की शाम को सज्जनगढ़ फोर्ट के सनसेट पॉइंट पर लोगों ने 2025 को विदाई दी.
12 बजते ही एक साथ “हैप्पी न्यू ईयर”यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंचे और ढलते सूरज के साथ पुराने साल को यादगार अंदाज में अलविदा कहा. शाम ढलते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा. ऊंचाई से देखने पर उदयपुर का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दिया. रात 12 बजे जैसे ही समय नजदीक आया, शहर में अलग ही उत्साह देखने को मिला. लोगों ने 10…9…8 की उल्टी गिनती शुरू की और ठीक 12 बजते ही एक साथ “हैप्पी न्यू ईयर” कहते हुए नए साल का स्वागत किया. इसके बाद आतिशबाजी शुरू हो गई और आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से भर गया. अनुमान के मुताबिक उदयपुर में रातभर 300 से ज्यादा छोटी-बड़ी पार्टियां आयोजित हुईं.
नए साल की शुरुआत खुशियों और उमंग के साथ हुईजिनमें शहरवासियों के साथ बड़ी संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक भी शामिल हुए. सबसे ज्यादा पार्टियां अंबामाता, नाई और बडगांव क्षेत्र में देखने को मिलीं. इन आयोजनों में डीजे डांस, ग्रुप डांस, फायरवर्क्स और विशेष डिनर की व्यवस्था की गई थी. कुल मिलाकर उदयपुर ने नए साल 2026 का स्वागत पूरे जोश, उत्साह और रंगीन माहौल के साथ किया. शहर में जश्न की यह रौनक देर रात तक बनी रही और नए साल की शुरुआत खुशियों और उमंग के साथ हुई.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
January 03, 2026, 11:50 IST
homerajasthan
न्यू ईयर 2026 का धमाकेदार आगाज! उदयपुर की सड़कों से होटलों तक जश्न



