Google chrome for android users gets updated new design look and layout-बदल गया है गूगल Chrome का रंग-रूप, एंड्रॉयड यूज़र्स को अब मिलेगा पूरा नया डिज़ाइन, ये होंगे बदलाव

गूगल Chrome ने अपने Android ऐप में नया Material You Expressive Design (M3) पूरी तरह लागू कर दिया है. ये अपडेट अब Chrome 141 वर्ज़न के साथ रोलआउट हो चुका है. इसमें गोल किनारे, डायनेमिक कलर्स और साफ-सुथरा विज़ुअल लुक दिया गया है. हालांकि, बटन साइज वही पुराने जैसे ही रखे गए हैं ताकि यूज़र को Chrome का कॉम्पैक्ट लेआउट बरकरार महसूस हो.
यह नया अपडेट गूगल के Material You डिजाइन प्रिंसिपल्स को फॉलो करता है, जिससे Chrome अब बाकी गूगल ऐप्स (जैसे Gmail, Drive, Photos आदि) के साथ और बेहतर विजुअल एकरूपता दिखाता है.
सबसे बड़ा बदलाव थ्री-डॉट मेन्यू (तीन बिंदुओं वाले आइकन) में देखने को मिलता है. अब यहां Forward, Bookmark, Download, Site Info, Refresh जैसी मेन बटन गोल स्टाइल में दिखाई देते हैं. अगर आप किसी बुकमार्क किए गए पेज पर जाते हैं, तो स्टार आइकन का बैकग्राउंड अब राउंडेड स्क्वायर बन जाता है, जिससे यह तुरंत पहचान में आता है कि यह पेज सेव है.
टैब ग्रिड और एड्रेस बार में बदलावटैब ग्रिड व्यू में अब ‘New Tab’ बटन एक गोल चौकोर बॉक्स में आता है, जिसका रंग आपके फोन के सिस्टम थीम के हिसाब से बदलता है. Tab Groups अब थीम कलर के मुताबिक कलर-कोडेड दिखाई देते हैं, जिससे अलग-अलग टैब्स को पहचानना आसान हो गया है.
Chrome ने Incognito Mode, Group Selector, और Tab Switcher को भी अलग-अलग गोल बॉक्स में रखा है, जिससे इंटरफेस और क्लीन लगता है.
एड्रेस बार में भी हल्का बदलाव देखा गया है, कुछ यूज़र्स को राउंड प्रोग्रेस बार का नया लुक दिखना शुरू हो गया है, जो पेज लोडिंग के दौरान एक स्मूद और फ्लूइड इफेक्ट देता है.
रोलआउट और उपलब्धताये अपडेट एक सर्वर-साइड के रूप में जारी किया गया है और Chrome 141 for Android में शामिल है. अगर आपके फोन में अभी तक यह नया डिजाइन नहीं दिखा, तो आप App Info में जाकर ऐप को force stop कर सकते हैं. इससे अपडेट ट्रिगर हो सकता है.



