Rajasthan

Chills in Siberia, splendor in Jaisalmer! Migratory birds choose the desert as their retreat, and with the arrival of winter, Jaisalmer becomes a winter vacation spot.

Last Updated:November 11, 2025, 14:18 IST

Siberian Birds in Rajasthan: साइबेरिया की ठिठुरन से बचने के लिए प्रवासी पक्षियों ने इस बार भी जैसलमेर को अपना ठिकाना बनाया है. रेगिस्तान की गर्म रेत और सुखद जलवायु ने हजारों पक्षियों को आकर्षित किया है. डेजर्ट नेशनल पार्क समेत कई क्षेत्रों में विदेशी पक्षियों की चहचहाहट गूंज रही है, जिससे पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है.

जैसलमेर. सर्द हवाओं की दस्तक देते ही रेगिस्तान की रेत पर जीवन की नई चहक सुनाई देने लगी है. हर साल की तरह इस बार भी हजारों किलोमीटर दूर से प्रवासी पक्षियों का झुंड जैसलमेर की धरती पर पहुंचा है. यूरेशिया, सायबेरिया और मध्य एशिया के बर्फीले इलाकों से उड़कर ये परिंदे  रेतीले जैसलमेर को अपना घर बना लेते हैं.

सर्दी की दस्तक के साथ जैसलमेर एक बार फिर प्रवासी पक्षियों के स्वागत के लिए तैयार है. यूरेशिया और सायबेरिया की कड़ी ठंड से बचने के लिए ये पक्षी हर साल हजारों किलोमीटर उड़कर यहां पहुंचते हैं. रेगिस्तान के ओरण, तालाब और शांत वातावरण इनके लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना बन गए हैं. यूरेशिया से आए करीब 70 से 80 सिनेरियस और ग्रिफॉन गिद्धों का झुंड सीमावर्ती जैसलमेर जिले के रामगढ़ के धोरों पर दिखाई दिया है.

पक्षियों की चहचहाहट गूंजतीइस बार खास बात यह है कि पहली बार रामगढ़ जैसे शुष्क इलाकों में भी प्रवासी पक्षी देखे गए हैं. पर्यावरण प्रेमी सुमेरसिंह सांवता के मुताबिक आमतौर पर प्रवासी पक्षी देगराय ओरण और आसपास के तालाबों में दिखते हैं लेकिन इस बार रामगढ़ से आगे बॉर्डर इलाके में गिद्धों का दिखना बेहद सुखद संकेत है. पहले यहां कभी सिर्फ रेत और सन्नाटा होता था आज वहां पक्षियों की फड़फड़ाहट और चहचहाहट गूंजती है.

नजारा देख हर कोई दंगसांवता के मुताबिक गिद्धों की घटती संख्या को देखते हुए उनका इस क्षेत्र में लौटना पर्यावरणीय संतुलन के लिए शुभ माना जाता है. यह इलाका इनके लिए इसलिए भी सुरक्षित है क्योंकि यहां शिकार की घटनाएं बहुत कम होती हैं, भोजन के रूप में छोटे जीव-जंतु पर्याप्त मात्रा में मिल जाते हैं. हजारों किलोमीटर की उड़ान, हिमालय की ऊंचाइयों को पार करने और लंबी थकान के बाद जब ये पक्षी रेगिस्तान की नरम धूप और शांत तालाबों में उतरते हैं तो यह नजारा देख हर कोई दंग रह जाता है.

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें

Location :

Barmer,Rajasthan

First Published :

November 11, 2025, 14:18 IST

homerajasthan

सायबेरिया के परिंदों को रास आया राजस्थान का ठाठ,प्रवासी परिंदों के लिए जैसलमेर बना ‘हॉलिडे डेस्टिनेशन’

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj