Entertainment
गोविंदा-रानी मुखर्जी का गाना, जिसने धड़काया लाखों का दिल, उदित नारायण-विभा शर्मा की आवाज ने लगा दिए चार चांद

नई दिल्ली. रानी मुखर्जी और गोविंदा की जोड़ी ने पर्दे पर खूब धमाल मचाया है. उनकी फिल्म हद कर दी आपने का गाना मुझे कुछ तुमसे है कहना इसी केमिस्ट्री की एक बेहतरीन मिसाल है. यह गाना आज भी जब कहीं बजता है, तो चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है. यह एक फील-गुडरोमांटिक ट्रैक है, जिसमें प्रेमी के मन की कश्मकश और कुछ कहने की बेताबी को बहुत ही मासूमियत से दिखाया गया है. उदित नारायण और विभा शर्मा की मधुर आवाजों ने इसमें जान फूंक दी है. गाने का म्यूजिक काफी लाइट और कैची है, जो इसे बार-बार सुनने के लिए मजबूर करता है. गोविंदा और रानी मुखर्जी के बीच की ट्यूनिंग और उनके मजेदार एक्सप्रेशंस गाने को और भी यादगार बना देते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



