सैमसंग फोल्डेबल फोन्स पर शानदार फाइनेंस ऑफर, Zero डाउन पेमेंट के साथ घर ले जाएं नए Galaxy Z Fold8

अगर आप सैमसंग का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन एक साथ लगभग 2 लाख रुपये तक खर्च करना आसान नहीं है, तो कंपनी आपके लिए एक नया ऑप्शन लेकर आई है. सैमसंग ने अपने Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 के लिए 30 महीने की No-Cost EMI प्लान शुरू किया है.
खास बात यह है कि इस ऑफर के तहत जीरो डाउन पेमेंट के साथ फोन खरीदा जा सकेगा, जिससे एकमुश्त बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं होगी.
हर महीने कितनी EMI देनी होगी?
सैमसंग के नए EMI प्लान के तहत ग्राहक इन फोल्डेबल फोन्स को आसान मासिक किस्तों में खरीद सकते हैं.
मॉडलकीमत30 महीने की EMIGalaxy Z Fold8 Ultra (256GB)1,99,999 रुपये6,667 रुपये/माहGalaxy Z Fold8 (256GB)1,79,999 रुपये6,000 रुपये/माहGalaxy Z Flip8 (256GB)1,24,999 रुपये4,167 रुपये/माह
कंपनी का दावा है कि Galaxy Z Fold8 Ultra की मासिक EMI, पिछले मॉडल Galaxy Z Fold7 की तुलना में करीब 9 प्रतिशत कम है.
किन फाइनेंस पार्टनर्स के जरिए मिलेगा ऑफर?
30 महीने की No-Cost EMI सुविधा इन फाइनेंस पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होगी.
सैमसंग Finance+ (DMI Finance)
TVS Credit
IDFC FIRST Bank
Poonawalla Fincorp
सैमसंग का कहना है कि लंबी EMI अवधि की वजह से ग्राहक कम मासिक किस्तों में उसके प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन्स खरीद सकेंगे.
कीमत और कलर ऑप्शन
-गैलेक्सी Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये है. यह वॉयलेट शैडो, ग्रेफाइट क्रीम और ऑनलाइन एक्सक्लूसिव ग्रीन शैडो कलर में उपलब्ध होगा.
-गैलेक्सी Z Fold 8 की शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये रखी गई है. इसे लैवेंडर, ग्रेफाइट, क्रीम और ऑनलाइन एक्सक्लूसिव पीस्टैशियो कलर में खरीदा जा सकता है.
-वहीं गैलेक्सी Z Flip8 की शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये है. यह पिंक, ग्रेफाइट, क्रीम और ऑनलाइन एक्सक्लूसिव मिंट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
कहां मिलेगा यह ऑफर?
सैमसंग के तीनों नए फोल्डेबल स्मार्टफोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं. 30 महीने की No-Cost EMI का फायदा ग्राहक सैमसंग.कॉम, सैमसंग एक्सपीरिएंस स्टोर और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से उठा सकते हैं.



