Rajasthan

Ground Report | Karauli News

Last Updated:August 25, 2026, 20:03 IST

Karauli Ground Report : करौली की कोली बस्ती में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट न होने से लोग परेशान हैं. स्थानीय निवासियों ने कई बार शिकायत की, पर कोई समाधान नहीं हुआ. गंदगी और पानी जमा रहने के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है. लोगों को डर है कि इससे मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता है. गंदगी के कारण आवारा जानवर भी बस्ती में घूमते रहते हैं. स्थानीय निवासी तारा देवी का कहना है कि पूरा इलाका नाले जैसा हो गया है.

ख़बरें फटाफट

करौली. जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र में शामिल वार्ड नंबर 17 की कोली बस्ती में रहने वाले लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं. शहर के बीचों-बीच होने के बावजूद इस बस्ती में सड़क तक नहीं पहुंची है. लोगों को कच्चे और कीचड़ भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है. हालात इतने खराब हैं कि बारिश के दिनों में रास्ते कीचड़ के तालाब में बदल जाते हैं.

बस्ती के मुख्य रास्ते पर जगह-जगह गड्ढे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन रास्तों की स्थिति ऐसी ही बनी हुई है. सड़क नहीं होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है.वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को भी आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार लोग गड्ढों और कीचड़ में गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं.

गंदगी के ढेर, मच्छरों का बढ़ा आतंकबस्ती के आसपास बड़ी मात्रा में कचरा जमा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नियमित सफाई नहीं होती. गंदगी और पानी जमा रहने के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है. लोगों को डर है कि इससे मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता है. गंदगी के कारण आवारा जानवर भी बस्ती में घूमते रहते हैं. स्थानीय निवासी तारा देवी का कहना है कि पूरा इलाका नाले जैसा हो गया है. जगह-जगह गंदगी और कीचड़ जमा है. बच्चों को भी इसी रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है. उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ.

सूरज ढलते ही छा जाता है अंधेरा बस्ती में बिजली के पोल तो लगे हैं, लेकिन एक भी पोल पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है. ऐसे में शाम होते ही पूरी बस्ती अंधेरे में डूब जाती है. इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है. स्थानीय निवासी राहुल महावर बताते हैं कि करीब 10 से 15 साल से बस्ती के हालात ऐसे ही हैं. उनका आरोप है कि सफाई कर्मचारी कागजों में तैनात हैं, लेकिन नियमित सफाई नहीं होती. उनका कहना है कि चुनाव के समय वार्ड पार्षद बस्ती में आते हैं, लेकिन बाद में समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जाता. लोगों का कहना है कि वे वार्ड पार्षद, नगर परिषद अधिकारियों और विधायक तक अपनी समस्याएं पहुंचा चुके हैं. इसके बावजूद सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार अब भी जारी है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Karauli,Karauli,Rajasthan

First Published :

August 25, 2026, 20:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj