Rajasthan

फूलों की खुशबू से महका भीलवाड़ा, बोनसाई से रॉकेट मॉडल तक फ्लावर शो का बना आकर्षण, उमड़ रही लोगों की भीड़

Last Updated:January 11, 2026, 06:09 IST

Bhilwara Flower Show: भीलवाड़ा में आयोजित प्रकृति सौंदर्य फ्लावर शो 2026 शहरवासियों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बन गया है. पांच दिवसीय इस आयोजन में 25 से अधिक प्रजातियों के करीब 25 हजार पौधे लगाए गए हैं. बोनसाई, कैक्टस, सक्युलेंट और रूफटॉप किचन गार्डन लोगों को खासा लुभा रहे हैं. औषधीय पौधों के जरिए लोगों को घर पर गार्डनिंग का संदेश दिया जा रहा है. फ्लावर शो में जीएसएलवी एमके-III रॉकेट मॉडल भी लोगों के लिए आकर्षण बना हुआ है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा में रहने वाले प्लांट और किचन गार्डन प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है. भीलवाड़ा शहर इन दिनों प्रकृति सौंदर्य फ्लावर शो 2026 के कारण शहरवासियों के लिए एक नए पर्यटन और सैर-सपाटे के केंद्र के रूप में उभर रहा है. रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू, आकर्षक सजावट और हरियाली से सजा यह पुष्प मेला लोगों को प्रकृति के बेहद करीब ले जा रहा है.

पांच दिवसीय इस भव्य फ्लावर शो का उद्घाटन विधिवत मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया. बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ यहां पहुंच रहे हैं और फूलों की अद्भुत दुनिया का आनंद ले रहे हैं. यह आयोजन खासतौर पर उन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जो शहर में ही घूमने और कुछ नया देखने की चाह रखते हैं.

फ्लावर शो में लगाए गए हैं 25 से अधिक प्रजातियों के पौधे

फ्लावर शो में 25 से अधिक प्रजातियों के करीब 25 हजार से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं. यहां बोनसाई गार्डन, सक्युलेंट गार्डन, कैक्टस गार्डन और रूफटॉप किचन गार्डन लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बने हुए हैं. छोटे-छोटे बोनसाई पौधे बच्चों को खूब लुभा रहे हैं, वहीं कैक्टस गार्डन अपनी अनोखी बनावट के कारण युवाओं के लिए आकर्षण बना हुआ है. इस प्रदर्शनी में औषधीय पौधों का भी विशेष संग्रह रखा गया है.

आयोजकों का उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि घर की छत या किचन गार्डन में भी कई प्रकार की औषधीय वनस्पतियां उगाई जा सकती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है. यह जानकारी खासतौर पर गृहिणियों और बुजुर्गों को काफी पसंद आ रही है. फ्लावर शो की सबसे खास झलक भारत के हाल ही में लॉन्च किए गए अत्याधुनिक रॉकेट का मॉडल है. यह मॉडल न केवल तकनीकी प्रगति को दर्शाता है, बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक भी है.

फूलों से बनाई गई यूनिक आकृति

प्रियंका सोमानी ने बताया कि प्रदर्शनी में आधुनिक गार्डनिंग की तर्ज पर लगभग 600 वर्ग फुट क्षेत्र में छत पर सब्ज़ी का बाग तैयार किया गया है. यहां विभिन्न प्रकार की सब्ज़ियों के पौधे लगाए गए हैं और लोगों को गार्डनिंग से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है. फ्लावर शो में बोनसाई, सक्युलेंट, औषधीय उद्यान, मौसमी फूलों के पौधे, फूलों से बनी आकर्षक संरचनाएं और जीएसएलवी एमके-III रॉकेट मॉडल लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं, जो एक तरह से सेल्फी पॉइंट बन गए हैं.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

January 11, 2026, 06:07 IST

homerajasthan

फूलों की खुशबू से महका भीलवाड़ा, बोनसाई से रॉकेट मॉडल तक फ्लावर शो बना आकर्षण

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj