अभिषेक की आंधी में उड़े 3 महा-रिकॉर्ड, शर्मा जी की ऐसी पारी जिसने बदल दिए टी-20 के आंकड़े, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

होमखेलक्रिकेट
अभिषेक की आंधी में उड़े 3 महा-रिकॉर्ड, शर्मा जी ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा
Last Updated:September 14, 2026, 14:21 IST
abhishek sharma record: अभिषेक शर्मा ने केवल 32 गेंदों में 82 रनों की ऐसी पारी खेली कि विरोधी टीम के गेंदबाज असहाय नजर आए. 7 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के से सजी इस पारी के दम पर भारत ने बेहद आसानी से मैच जीत लिया. इस मुकाबले की सबसे बड़ी हाइलाइट वो 3 महारिकॉर्ड रहे, जो अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुके हैंदिल्ली में अभिषेक शर्मा ने बनाए 3 महा-रिकॉर्ड
नई दिल्ली. कहते है नई गेंद जब किसी विस्फोटक ओपनर के बैट से टकराती है तो उससे निकलने वाली झनकार कई रिकॉर्ड्स को भी झकझोर देती है. भारतीय क्रिकेट के इस नए ‘सिक्सर किंग’ ने अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान न सिर्फ टीम इंडिया को एकतरफा जीत दिलाई, बल्कि 3 ऐसे ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया.
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस खब्बू बल्लेबाज ने केवल 32 गेंदों में 82 रनों की ऐसी पारी खेली कि विरोधी टीम के गेंदबाज असहाय नजर आए. 7 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के से सजी इस पारी के दम पर भारत ने बेहद आसानी से मैच जीत लिया. इस मुकाबले की सबसे बड़ी हाइलाइट वो 3 महारिकॉर्ड रहे, जो अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुके हैं
गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 6,000 टी20 रन
इस मुकाबले में अपनी पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट घरेलू, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मिलाकर में अपने 6,000 रन पूरे कर लिए. अभिषेक ने यह जादुई आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 3,420 गेंदों का सामना किया है. इसके साथ ही वह गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 6,000 टी20 रन बनाने वाले भारतीय और ओवरऑल एशिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (3,550 गेंद) और ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड (3,681 गेंद) जैसे पावर-हिटर्स को बहुत पीछे छोड़ दिया है. विश्व स्तर पर अब उनसे आगे केवल न्यूजीलैंड के फिन एलन (3,386 गेंद) हैं.
25 गेंदों से कम पर एक और 50+ स्कोर
टी20 फॉर्मेट में पावरप्ले का फायदा उठाना और पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर हावी होना अभिषेक शर्मा की यूएसपी बन चुकी है. दिल्ली के मैदान पर अभिषेक ने मात्र 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. 25 गेंदों से कम में 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाना अब उनके लिए एक आदत जैसा हो गया है. इस पारी में उनका ओवरऑल स्ट्राइक रेट 256.25 का रहा. जब वे क्रीज पर होते हैं, तो मैच का रुख पलक झपकते ही बदल जाता है. अंतरराष्ट्रीय टी20 हो या आईपीएल, कम गेंदों में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में वे भारत के सबसे निरंतर बल्लेबाज बन चुके है. अब तक 14 बार किसी पारी में 50+ स्कोर बनाया है. इनमें से 12 मौकों पर अभिषेक ने 25 से कम गेंदों में पचास रनों का आंकड़ा छू लिया था. टी20 में इतनी बार 25 से कम गेंदों पर 50 रन किसी अन्य बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव ने 9 बार 25 से कम गेंदों में पचास रनों का आंकड़ा छुआ था.
साल 2026 में सबसे ज्यादा फिफ्टी का रिकॉर्ड
साल 2026 अभिषेक शर्मा के करियर के लिए स्वर्णिम वर्ष साबित हो रहा है, जहां वे अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे हैं. आईसीसी के फुल मेंबर (पूर्ण सदस्य) देशों की बात करें तो साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय टी20 (T20I) क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अभिषेक शर्मा के नाम हो गया है. दिल्ली में खेली गई 82 रनों की पारी इस साल टी20I में उनकी 6ठी फिफ्टी थी. वह भारत के ही साथी खिलाड़ी ईशान किशन (6 फिफ्टी) के साथ इस सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं. तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं, जिन्होंने इस साल अब तक 5 फिफ्टी लगाई हैं. दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम गवाह बना कि कैसे एक युवा बल्लेबाज आधुनिक टी20 क्रिकेट की परिभाषा बदल रहा है. अभिषेक शर्मा की यह पारी केवल रन बनाने के बारे में नहीं थी, बल्कि यह उनकी निडर मानसिकता का प्रमाण थी. सबसे कम गेंदों में 6000 रन का कीर्तिमान और साल 2026 में रनों की यह भूख दर्शाती है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य बेहद सुरक्षित और आक्रामक हाथों में है.
About the AuthorRajeev MishraAssociate editor
राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 14, 2026, 14:21 IST



