Health Tips: गर्मी में बार-बार खराब हो रहा है पेट? जानिए इसे फिट रखने का आयुर्वेदिक फॉर्मूला

Last Updated:July 12, 2026, 14:11 IST
गर्मी के मौसम में ठंडी तासीर वाली चीजों का नियमित सेवन करना चाहिए. इससे शरीर को ठंडक मिलती है और पेट भी स्वस्थ रहता है. यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से गिलोय का रस, एलोवेरा का रस, पुदीने का रस, पुदीने की चटनी, नारियल पानी और दही का सेवन करता है तो पेट की तासीर संतुलित रहती है.
पूर्णिया: गर्मी का मौसम बढ़ते ही लोगों में पेट से जुड़ी समस्याएं भी तेजी से बढ़ने लगती हैं. बदलते मौसम और खान-पान का सबसे ज्यादा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है. इस मौसम में कई लोग पेट दर्द, जलन, अपच, गैस और पेट खराब होने जैसी परेशानियों से जूझते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी और सही खान-पान अपनाकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है.
पेट से जुड़ी समस्याएंआज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने काम पर ज्यादा और स्वास्थ्य पर कम ध्यान दे रहे हैं. समय की कमी के कारण अधिकतर लोग बाजार का बना हुआ खाना खाते हैं. तला-भुना और मसालेदार भोजन भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है. यही वजह है कि पेट से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं. गर्मी के मौसम में यह परेशानी और भी ज्यादा देखने को मिलती है.
बीमारियों की शुरुआत पेट सेपूर्णिया जिला औषधालय केंद्र के आयुर्वेदाचार्य डॉ. नंद कुमार मंडल के अनुसार, गर्मी के मौसम में शरीर और पेट की तासीर बढ़ जाती है. ऐसे समय में ज्यादा तेल, मसाले, मिर्च और बाहर का खाना खाने से पेट संबंधी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं. इससे लोगों को पेट दर्द, जलन, गैस और अपच जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. डॉ. मंडल ने बताया कि अगर लोग गर्मी के मौसम में अपने खान-पान का ध्यान रखें तो पेट को स्वस्थ रखा जा सकता है. उनका कहना है कि शरीर की कई बीमारियों की शुरुआत पेट से होती है. यदि पाचन तंत्र ठीक नहीं रहेगा तो शरीर धीरे-धीरे दूसरी बीमारियों की चपेट में भी आ सकता है. इसलिए पेट को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है.
गर्मी में ऐसे रखें पेट की तासीर ठंडीआयुर्वेदाचार्य डॉ. नंद कुमार मंडल ने बताया कि गर्मी के मौसम में ठंडी तासीर वाली चीजों का नियमित सेवन करना चाहिए. इससे शरीर को ठंडक मिलती है और पेट भी स्वस्थ रहता है. उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से गिलोय का रस, एलोवेरा का रस, पुदीने का रस, पुदीने की चटनी, नारियल पानी और दही का सेवन करता है तो पेट की तासीर संतुलित रहती है. उन्होंने बताया कि ये प्राकृतिक चीजें पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती हैं. इससे गैस, एसिडिटी, जलन और अपच जैसी समस्याओं का खतरा भी कम हो जाता है. साथ ही शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं.
कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाएंडॉ. मंडल ने लोगों से गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, ताजा और हल्का भोजन करने तथा तले-भुने और मसालेदार खाने से बचने की भी सलाह दी. उनका कहना है कि सही खान-पान और कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर लोग गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी कई परेशानियों से बच सकते हैं और खुद को लंबे समय तक स्वस्थ व फिट रख सकते हैं.
About the AuthorAmita kishor
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



