Hema Malini fitness secret: 77 की उम्र में हेमा मालिनी कैसे हैं इतनी फिट? ये है 1 राज

Last Updated:May 16, 2026, 12:30 IST
Hema Malini fitness secret: हेमा मालिनी 77 वर्ष की हैं, लेकिन इस उम्र में भी वे बेहद सुंदर, फिट, एक्टिव नजर आती हैं. उनकी त्वचा पर एक अलग सा ही ग्लो दिखाई देता है. आखिर क्या है इस ग्लो और सुंदरता का राज, क्या आप जानते हैं? दरअसल, हेमा मालिनी खुद को फिट रखने के लिए हर दिन योग का अभ्यास करती हैं. यही है उनके हेल्दी और फिट काया का राज. हेमा मालिनी के फिटनेस का राज योग. PC: instagram/dreamgirlhemamalini
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल दिग्गज अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ हेमा मालिनी 77 वर्ष की उम्र में भी उतनी ही खूबसूरत, फिट, एक्टिव नजर आती हैं, जितना कि वे अपनी फिल्मी करियर के दिनों में लगती थीं. आखिर इस फिटनेस का राज क्या है? किस तरह से हेमा मालिनी खुद को स्वस्थ रखती हैं. उनकी दमकती स्किन का सीक्रेट क्या है? शायद ही लोगों को ये पता होगा कि हेमा मालिनी हर दिन योग का अभ्यास करती हैं. इस बारे में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने अपने इंस्टाग्राम ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हेमा मालिनी अपने फिट रहने के सीक्रेट के बारे में बताती नजर आ रही हैं.
हेमा मालिनी के फिटनेस का राज योगदरअसल, 21 जून को हर साल देश-दुनिया में ‘विश्व योग दिवस’ मनाया जाता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए आयुष मंत्रालय अपने इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट पर हर दिन कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज के वीडियो शेयर कर रहा है, जो खुद भी योग करते हैं और इसे अपनाने की लोगों से अपील भी करते हैं. इससे पहले अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, योग गुरुओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के वीडियो भी साझा किए हैं. ये सभी योग के महत्व पर जोर देते नजर आ रहे हैं. ‘वर्ल्ड योग डे’ के नजदीक आने से कुछ दिनों पहले से ही आयुष मंत्रालय योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है. मंत्रालय सोशल मीडिया के जरिए लोगों को विभिन्न योगासनों, उनके फायदे और सही अभ्यास के तरीकों के बारे में जानकारी दे रहा है. इसी कड़ी में अभिनेत्री और मथुरा सांसद हेमा मालिनी का एक प्रेरणादायक वीडियो भी शेयर किया है.
योग फिट रहने का आसान तरीका
आयुष मंत्रालय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेमा मालिनी का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में हेमा मालिनी कह रही हैं कि योग सिर्फ शारीरिक एक्सरसाइज नहीं, बल्कि मन, विचार और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है. उन्होंने अपनी फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल का श्रेय योग को दिया. वे आगे कहती हैं कि वे हर दिन योगाभ्यास करती हैं. योग ने उनके जीवन को बेहतर और समृद्ध बनाया है. उनके अनुसार, जीवन को पूरी क्षमता के साथ जीने के लिए नियमित योग बेहद जरूरी है और इसका अभ्यास हर किसी को जरूर करना चाहिए.
View this post on Instagram



