पति की खौफनाक साजिश, बड़ी सफाई से पत्नी को हटाया रास्ते से, बच्चों के साथ कार में शव को जयपुर से लाया कोटा

Last Updated:May 04, 2026, 12:39 IST
Kota News: राजस्थान में एक बार फिर से पति और पत्नी के बीच पनपा विवाद हत्या की दहलीज तक पहुंच गया. पत्नी के पीहर जाने की जिद पर तैश में आए पति ने अपनी पत्नी का चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद पत्नी के शव को लेकर अपने दोनों बच्चों के साथ ससुराल कोटा पहुंच गया. वहां उसने ससुराल वालों को शव सौंप दिया. ससुराल वालों ने जब बेटी के गले पर निशान देखे तो उन्हें हत्या की आशंका हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी पति ने बीते 22 अप्रेल को पत्नी मीरा को मौत के घाट उतार दिया था।
कोटा. कोटा पुलिस ने करीब दो सप्ताह पहले हुए एक महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है. जांच में इस मामले में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है. महिला का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका अपना पति ही निकला. उसने ही पत्नी की हत्या की जयपुर में चुन्नी से गला घोंटकर की थी. उसके बाद शव को कोटा लाया और ससुराल वालों को सौंप दिया. हैरानी की बात यह है कि आरोपी शव के साथ कार में अपने दोनों बच्चों को भी लाया था. पुलिस ने पूरी जांच पड़ताल के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. उससे अभी और पूछताछ की जा रही है.
पुलिस के अनुसार बीते 22 अप्रैल को एक महिला मीरा (39) की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया था. उसके गले पर दबाव और गला घोंटने के स्पष्ट निशान मिले थे. इस पर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी. उसके बाद कोटा की रेलवे कॉलोनी थाने में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर मामला जयपुर के प्रताप नगर थाने को ट्रांसफर किया गया था. पुलिस जांच में सामने आया कि मीरा और उसके पति वीरेन्द्र लोधी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था.
22 अप्रैल को की थी पत्नी की हत्या
22 अप्रैल को दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि आरोपी पति वीरेन्द्र लोधी ने पहले मीरा से मारपीट की और फिर चुन्नी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. इस झगड़े के पीछे वजह पत्नी की पीहर जाने की जिद बताई जा रही है. हालांकि अधिकृत रूप से पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है लेकिन पूछताछ में यह बात सामने आई बताई जा रही है. हत्या के बाद आरोपी ने साजिश रचते हुए शव को कार में रखा. फिर बच्चों को साथ बिठाया और जयपुर से कोटा पहुंच गया. वह रास्ते में ससुराल वालों को मीरा को लेकर गुमराह करता रहा. बाद में मौत की सूचना देकर फोन बंद कर दिया. फिर शव लाकर उनको सौंप दिया. लेकिन परिजनों ने जब शव को देखा तो उनको मीरा के गले पर निशान साफ दिखाई दिए.
पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुईइस पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई. उसके बाद कोटा पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया. उसमें हत्या की पुष्टि हो गई. उसके बाद पुलिस ने मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ी तो सामने आया कि पति वीरेन्द्र ने ही पत्नी मीरा का गला घोंटकर हत्या की थी. इस पर पुलिस ने वीरेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी से हुई पूछताछ में पूरी कहानी साफ हो गई. पुलिस के मुताबिक दोनों की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं. आरोपी का कोटा में भी मकान है. वह बंद पड़ा है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच करने में जुटी है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Kota,Kota,Rajasthan



