64 की उम्र में भी पूनम ढिल्लों कैसे हैं इतनी फिट? हर दिन करती हैं ये काम, आप भी दिखेंगी जवां, जान लें उनका ये सीक्रेट

Last Updated:June 19, 2026, 10:22 IST
Poonam Dhillon fitness secret: 64 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों बेहद फिट और खूबसूरत नजर आती हैं. आखिर क्या है इस फिटनेस का राज? दरअसल, पूनम ढिल्लों हर दिन योग का अभ्यास जरूर करती हैं. वो इसके महत्व को समझती हैं और अपने फैंस से भी योग को अपनी लाइफ में शामिल करने के लिए सलाह देती हैं. जानिए, पूनम ढिल्लों का फिटनेस सीक्रेट.पूनम ढिल्लों फिटनेस सीक्रेट. PC: instagram/poonam_dhillon_
Poonam Dhillon fitness secret: विश्व योग दिवस 2026 (yoga day 2026) नजदीक है. प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. योग दिवस को लेकर भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है. इसी क्रम में मंत्रालय विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियों के प्रेरणादायक संदेश साझा कर रहा है. हाल ही में अभिनेत्री पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) ने योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए. पूनम ढिल्लों 64 वर्ष की हैं और इस उम्र में भी वे बेहद फिट, हेल्दी और खूबसूरत, जवां नजर आती हैं. उनकी इस फिटनेस का राज है योग. जी हां, पूनम ढिल्लों हर दिन योग को रूटीन में शामिल करती हैं.
‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ योग दिवस की थीम
आयुष मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ रखी गई है. इसका उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि नियमित योगाभ्यास बढ़ती उम्र में भी शरीर और मन को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
उम्र बढ़ना स्वाभाविक, स्वस्थ रहना हमारी जिम्मेदारी
पूनम ढिल्लों कहती हैं कि उम्र बढ़ना जीवन की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन बढ़ती उम्र में भी स्वस्थ, ऊर्जावान और सक्रिय बने रहना काफी हद तक हमारी जीवनशैली पर निर्भर करता है. उनका मानना है कि हर व्यक्ति चाहता है कि वह उम्र बढ़ने के बावजूद फिट और आत्मविश्वास से भरपूर जीवन जिए.
View this post on Instagram



