How to Make Luki ki Kheer During Sawan | Method for Making Lauki ki Kheer | Lauki ki Kheer Recipe | सावन में लौकी की खीर कैसे बनाएं | लौकी की खीर बनान

Last Updated:August 22, 2026, 10:32 IST
Lauki ki Kheer Recipe:बरसात के मौसम में अगर कुछ स्वादिष्ट और अलग खाने का मन हो तो घर पर लौकी की खीर आसानी से बनाई जा सकती है. चावल और साबूदाने की खीर से अलग इसका स्वाद काफी खास होता है. गृहिणी प्रभा शर्मा के अनुसार लौकी की खीर खास तौर पर व्रत के दौरान भी बनाई जाती है. इसे बनाने के लिए लौकी को धोकर छीलें और कद्दूकस कर लें. घी में लौकी को 5 से 7 मिनट तक पकाने के बाद गर्म दूध में डालकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. इसके बाद स्वादानुसार चीनी और काजू-बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स डालें. करीब 8 से 10 मिनट पकने के बाद खीर तैयार हो जाती है. इसे गर्म या ठंडा दोनों तरह से परोसा जा सकता है. कम सामग्री और कम समय में बनने वाली यह खीर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आ सकती है.
ख़बरें फटाफट
धौलपुर. बरसात के मौसम में अक्सर कुछ नया और स्वादिष्ट खाने का मन करता है. ऐसे में आप घर पर आसानी से लौकी की खीर बना सकते हैं. चावल और साबूदाने की खीर तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन लौकी की खीर का स्वाद बिल्कुल अलग होता है. खास बात यह है कि इसे व्रत के दौरान भी खाया जा सकता है. दिनभर व्रत रखने के बाद लौकी की खीर खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है. कम समय में बनने वाली यह खीर बरसात के मौसम में घरवालों और मेहमानों के लिए एक स्वादिष्ट डिश हो सकती है.
यह खीर स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी बेहद आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है. गृहिणी प्रभा शर्मा ने बताया कि लौकी की खीर महिलाएं अक्सर व्रत के दौरान बनाती हैं. इसे बनाने में ज्यादा सामग्री और मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक इसे आसानी से खा सकते हैं. घर पर मेहमान आएं तो भी उन्हें लौकी की खीर परोसी जा सकती है.
ऐसे घर पर बनाएं लौकी की खीर
लौकी की खीर बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि उस पर लगी मिट्टी और गंदगी पूरी तरह साफ हो जाए. इसके बाद लौकी को छीलकर चार हिस्सों में काट लें. अब लौकी को कद्दूकस कर लें. इसके बाद गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें करीब दो चम्मच घी डालकर गर्म करें. घी गर्म होने पर कद्दूकस की हुई लौकी डालें. इसे करीब 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं. जब लौकी नरम होकर हल्की सुनहरी हो जाए तो इसे कढ़ाई से निकालकर एक कटोरे में रख दें.
ड्राई फ्रूट्स स्वाद को बना देता है लाजवाब
अब एक भगोनी में दूध डालकर गैस पर गर्म करें. दूध अच्छी तरह गर्म होने लगे तो इसमें पकाई हुई लौकी डाल दें. इसे करीब 8 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. इसके बाद स्वाद के अनुसार चीनी डालें और अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें काजू, बादाम और अपनी पसंद के दूसरे ड्राई फ्रूट डाल दें. कुछ देर पकाने के बाद स्वादिष्ट और गर्मागर्म लौकी की खीर तैयार हो जाएगी. इसे आप गर्म या ठंडा, दोनों तरह से खा सकते हैं.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
August 22, 2026, 10:32 IST



