Rajasthan

How to Make Radish Paratha | How to Stuff Radish Paratha | Mooli Paratha Recipe | मूली के मसालेदार पराठे कैसे बनाएं | घर पर मूली के पराठे बनाने का त

Last Updated:November 03, 2026, 13:01 IST

Mooli Paratha Recipe: अगर आप सर्दियों में रोज-रोज आलू के पराठे खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार नाश्ते में मूली के पराठे ट्राई कर सकते हैं. इन्हें बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं होती. धौलपुर की प्रभा शर्मा के अनुसार, सबसे पहले मूली को धोकर छीलें और बारीक कद्दूकस कर लें. इसका अतिरिक्त पानी निकालने के बाद इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च और स्वादानुसार मसाले मिलाएं. गेहूं के आटे की लोई में तैयार स्टफिंग भरकर पराठा बेलें और गर्म तवे पर घी लगाकर अच्छी तरह सेंक लें. बाहर से कुरकुरे और अंदर से मसालेदार मूली के पराठे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद आ सकते हैं. इन्हें दही, चटनी या चाय के साथ परोस सकते हैं. कम समय में बनने वाली यह रेसिपी सर्दियों के नाश्ते में नया स्वाद जोड़ सकती है.

धौलपुर. सर्दियों के मौसम में आलू, मेथी और बथुआ के पराठे तो आपने खूब खाए होंगे, लेकिन इस बार नाश्ते में मूली के पराठे का स्वाद भी चख सकते हैं. मूली के पराठे खाने में स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी बेहद आसान होते हैं. इन्हें घर पर कम समय में तैयार किया जा सकता है. खास बात यह है कि इन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर सामग्री रसोई में आसानी से मिल जाती है. गृहिणी प्रभा शर्मा बताती हैं कि मूली के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से लाई गई ताजी मूली के पत्तों को काटकर अलग कर लें. इसके बाद मूली को साफ पानी से अच्छी तरह धोएं, ताकि उस पर लगी मिट्टी साफ हो जाए.

अब मूली के छिलके उतारकर दोबारा पानी से धो लें. इसके बाद मूली को ग्रेटर की मदद से बारीक कद्दूकस कर लें. कद्दूकस की हुई मूली में काफी पानी होता है. इसलिए इसे हाथों से अच्छी तरह निचोड़कर अतिरिक्त पानी निकाल दें. ऐसा नहीं करने पर पराठे बेलने में परेशानी हो सकती है और वे ठीक से नहीं बनेंगे. अब एक बर्तन में कद्दूकस की हुई मूली लें. इसमें बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, थोड़ा अमचूर पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें.

पराठे की स्टफिंग के लिए करें ये काम

सभी सामाग्रियों को हाथों से अच्छी तरह मिला लेने के बाद पराठे में भरने के लिए स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार हो जाएगी. दूसरी तरफ गेहूं के आटे को पानी की मदद से अच्छी तरह गूंद लें. आटा मुलायम होना चाहिए. इसे करीब 5 मिनट तक ढककर रख दें. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर एक लोई को हल्का बेल लें. इसके बीच में तैयार मूली की स्टेफिंग भरें और किनारों को बंद कर दें. फिर हल्के हाथों से पराठे को रोटी के आकार में बेल लें. अब गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ घी लगाकर अच्छी तरह सेंकें. जब पराठा सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो इसे उतार लें.

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को आएगी पसंद

इस तरह खट्टे, चटपटे और तीखे स्वाद वाला मूली का पराठा बनकर तैयार हो जाएगा. प्रभा शर्मा बताती हैं कि मूली के पराठे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आते हैं. इन्हें सुबह चाय के साथ नाश्ते में या शाम के खाने में भी परोस सकते है.। दही के साथ इनका स्वाद और बढ़ जाता है. अगर आप रोज-रोज आलू के पराठे खाकर बोर हो गए हैं तो सर्दियों में मूली के पराठे बनाकर परिवार और मेहमानों को नया स्वाद दे सकते हैं.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

November 03, 2026, 13:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj