Rajasthan

बांसवाड़ा में आधी रात को भारी बवाल, प्रेमी के मर्डर के साथ ही प्रेम की चिंगारी से जले 2 गांव, जंगल से ताकती रही पुलिस

Last Updated:April 27, 2026, 11:17 IST

Banswara News : बांसवाड़ा जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई. उसके बाद वहां हिंसा भड़क गई. लड़का और लड़की के गांव आमने-सामने हो गए. उसके बाद हुई आगजनी में 35 घर फूंक दिए गए. उपद्रव पर कंट्रोल करने पहुंची पुलिस फोर्स को भीड़ ने पथराव कर जंगल में ही रोक दिया. फोर्स रात को काफी देर तक जंगल में ही डेरा डाले बैठी रही. बाद में बड़ी मशक्कत कर वह घटनास्थल पर पहुंची. युवक के शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है. प्रभावित गांवों में अभी भी तनाव के हालात बने हुए हैं. बांसवाड़ा में बवाल, प्रेमी के मर्डर के साथ ही प्रेम की चिंगारी से जले 2 गांवZoomपुलिस फोर्स ने पांच दमकलों की सहायता से आगजनी पर काबू पाया.

बांसवाड़ा. आदिवासी बाहुल्य बांसवाड़ा जिले के मोटा गांव थाना इलाके में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी और प्रेमिका की मुलाकात के बाद वहां बवाल मच गया. लड़की के गांव वालों ने लड़के की गर्दन काट डाली. उसके बाद यह जैसे ही यह सूचना उसके गांव पहुंची तो वे आक्रोशित हो गए और उन्होंने लड़की के गांव पर चढ़ोतरा (अटैक) कर दिया. इससे लड़की के गांव वाले और भड़क गए. उन्होंने लड़के के गांव पर चढ़ोतरा कर दिया. इससे दोनों गांवों के बीच भारी क्लेश हो गया. उग्र हुई भीड़ ने करीब तीन दर्जन घरों को आग लगा दी. उपद्रव की सूचना पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कई थानों से फोर्स लेकर मौके पर रवाना हुए. लेकिन भीड़ को इसकी सूचना मिलने पर उसने उनको जंगल में ही रोक दिया. उसके बाद बड़ी मुश्किल से प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर वहां बवाल पर काबू पाया.

पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग को लेकर यह बवाल टामटिया गांव में रविवार रात को उपजा. बताया जा रहा है कि वहां पास के गांव कटारा फला का युवक गोविंद टामटिया में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया था. दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. गोविंद के साथ उसके कुछ दोस्त भी थे. गोविंद को लड़की से मिलते गांव के कुछ लोगों ने देख लिया. इससे वे नाराज हो गए और उन्होंने गोविंद को घेरकर कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट डाली. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह देखकर गोविंद के दोस्त वहां से भाग छूटे.

दोनों गांव हो गए आमने-सामनेउन्होंने गांव जाकर ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दी. इससे गोविंद के परिजन और गांव वाले आक्रोशित हो गए. उन्होंने लड़की के गांव टामटिया पर चढ़ोतरा कर दिया और वहां जमकर बवाल काटा. हालात के देखकर लड़की के गांव वाले भी गुस्सा गए और उन्होंने गोविंद के गांव पर चढ़ोतरा कर वहां बवाल मचा दिया. दोनों गांवों की तरफ से हुए चढ़ोतरे में दोनों जगह करीब एक दर्जन घरों को आग लगा दी गई. इस बीच किसी ने इस पूरे घटनाक्रम की पुलिस को सूचना दी. इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पहले मोटा गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया. इससे उससे पीछे हटना पड़ा.

तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया हैबाद में उन्होंने आलाधिकारियों को घटनाक्रम के बारे में सूचना दी. इस पर जिला कलेक्टर इन्द्रजीत यादव और एसपी सुधीर जोशी कई पुलिस थानों की पुलिस और अतिरिक्त फोर्स तथा फायर बिग्रेड लेकर मौके के लिए रवाना हुए. लेकिन भीड़ ने उनको भी घटनास्थल से एक डेढ़ किलोमीटर पहले ही जंगल में पथराव कर वहीं पर रोक दिया. बाद में पुलिस प्रशासन बड़ी मशक्कत कर वहां पहुंचा और हालात पर काबू पाया. वहां भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस केस दर्ज हैंमोटा गांव थानाधिकारी रमेशचन्द्र ने बताया कि लड़का और लड़की का प्रेम प्रसंग पहले से चल रहा था. इस मामले को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है. दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस केस दर्ज हैं. उनकी जांच चल रही है. लेकिन दोनों ही पक्ष पुलिस की जांच से शायद संतुष्ट नहीं है. इस बीच रविवार रात को यह मामला तूल पकड़ गया. गोविंद की हत्या के बाद वहां उपद्रव हो गया. अभी हालात काबू में है. पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है. पूरे इलाके की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Banswara,Banswara,Rajasthan

First Published :

April 27, 2026, 11:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj