यहां घर लिया तो टेंशन होगी खत्म, हर दिन मिलेगा सुकून और सेफ्टी की गारंटी

Last Updated:April 29, 2026, 12:55 IST
5 Safe Colonies Of Bhilwara : भीलवाड़ा शहर में सुरक्षित और शांत जीवन की तलाश करने वालों के लिए कई बेहतरीन कॉलोनियां मौजूद हैं. गांधी नगर, शास्त्री नगर, तेरापंथ नगर, काशीपुरी और रामा विहार जैसी कॉलोनियां अपने सुकून भरे माहौल, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर सुविधाओं के कारण लोगों की पहली पसंद बनती जा रही हैं, जहां परिवार के साथ आरामदायक जीवन संभव है.
गांधी नगर और शास्त्री नगर भी भीलवाड़ा की ऐसी कॉलोनियां हैं जहां रहने का मतलब है शांति और सुरक्षा का अनुभव. इन दोनों क्षेत्रों में पुलिस गश्त और स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण अपराध की घटनाएं काफी कम देखने को मिलती हैं. यहां पर पार्क, मंदिर और सामुदायिक स्थान भी मौजूद हैं, जहां लोग अपने खाली समय को अच्छे तरीके से बिताते हैं. बच्चों के खेलने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए ये कॉलोनियां बेहद उपयुक्त मानी जाती हैं.
भीलवाड़ा शहर के चित्तौड़गढ़ रोड पर स्थित तेरापंथ नगर भी इस सूची में अपनी खास जगह रखता है. यह कॉलोनी अपनी साफ-सफाई, व्यवस्थित निर्माण और सुरक्षित माहौल के लिए जानी जाती है. यहां रहने वाले लोग शांति और अनुशासन को प्राथमिकता देते हैं, जिससे पूरा क्षेत्र व्यवस्थित बना रहता है. कॉलोनी में बुनियादी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हैं और आसपास का वातावरण भी काफी अच्छा है. कुल मिलाकर, भीलवाड़ा की ये पांचों कॉलोनियां उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं जो सुरक्षित और शांत जीवन जीना चाहते हैं.
काशीपुरी कॉलोनी भीलवाड़ा की प्रमुख और सुरक्षित कॉलोनियों में गिनी जाती है. यहां पर अच्छी प्लानिंग के साथ घर बनाए गए हैं और सड़कों की स्थिति भी काफी बेहतर है. यह भीलवाड़ा शहर की महंगी कॉलोनी में से एक है और बाजार के बिल्कुल नजदीक हैं कॉलोनी में रहने वाले लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं, जिससे माहौल हमेशा सकारात्मक बना रहता है. सुरक्षा के लिहाज से भी यह क्षेत्र काफी मजबूत माना जाता है. आसपास जरूरी सुविधाएं जैसे स्कूल, अस्पताल और बाजार आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे परिवार के साथ रहने के लिए यह जगह काफी उपयुक्त मानी जाती है.
Add as Preferred Source on Google
भीलवाड़ा – जब कोई व्यक्ति घर ढूंढता है तो सबसे पहले व्यक्ति के मन में यही आता है कि अगर ऐसी लोकेशन पर होना चाहिए जहां पर शांत एनवायरमेंट और सुकून की जिंदगी मिल सके और शहर के शोर शराबे से बच सके. भीलवाड़ा शहर में तेजी से विकास के साथ सुरक्षित और शांत कॉलोनियों की मांग भी बढ़ती जा रही है. ऐसे में शहर की कुछ कॉलोनियां ऐसी हैं जहां रहना लोगों के लिए सुकून भरी जिंदगी का अनुभव देता है. इन कॉलोनियों में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, अच्छी सड़कें और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि यहां का माहौल पारिवारिक और शांतिपूर्ण है, जिससे लोग बिना किसी डर और तनाव के जीवन जी सकते हैं. इन्हीं खासियतों के कारण ये कॉलोनियां लोगों की पहली पसंद बनती जा रही हैं.
भीलवाड़ा शहर के कोटा रोड के पास स्थित रामा विहार कॉलोनी भी अपने शांत और सुरक्षित वातावरण के लिए जानी जाती है. यहां पर ट्रैफिक का शोर कम होता है और कॉलोनी का माहौल काफी सुकून भरा रहता है. इस क्षेत्र में रहने वाले लोग ज्यादातर शिक्षित और जागरूक हैं, जो कॉलोनी की सुरक्षा और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं. रात के समय भी यहां का वातावरण सुरक्षित महसूस होता है, जिससे महिलाएं और बुजुर्ग भी बिना किसी चिंता के रह सकते हैं. यही वजह है कि यह कॉलोनी तेजी से लोकप्रिय हो रही है.
First Published :
April 29, 2026, 12:55 IST



