Health

तरबूज के साथ बीज चबाकर खाएंगे, तो क्या होगा? सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक, एक्सपर्ट से समझिए

Last Updated:April 17, 2026, 09:16 IST

Watermelon Seeds Health Benefits: कुछ लोग तरबूज खाते वक्त उसके बीज नहीं निकालते हैं और बीज भी चबाकर खा लेते हैं. डाइटिशियन रंजना सिंह के अनुसार तरबूज के बीज चबाकर खाने से शरीर को प्रोटीन, मिनरल्स और फाइबर मिलते हैं, जो पाचन और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद हैं. सही मात्रा में इनका सेवन सुरक्षित है और ये स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं.तरबूज के साथ बीज चबाकर खाएंगे, तो क्या होगा? सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदेहZoomएक्सपर्ट के मुताबिक तरबूज के बीच खाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं.

Are Watermelon Seeds Safe to Eat: गर्मी के मौसम में तरबूज को सुपरफूड माना जाता है. आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज भी गर्मी में तरबूज का आनंद लेते हुए नजर आते हैं. तरबूज बेहद रसीला फल है और इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है. तरबूज खाने से शरीर को अनगिनत पोषक तत्व मिलते हैं और पानी की कमी दूर हो जाती है. अक्सर लोग तरबूज खाते वक्त इसके बीज निकालकर फेंक देते हैं, जबकि कुछ लोग तरबूज के साथ बीज भी चबाकर खा जाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि तरबूज के बीज चबाकर खा लिए जाएं, तो सेहत को फायदा होगा या नुकसान? इस बारे में एक्सपर्ट से जान लेते हैं.

गाजियाबाद के रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन रंजना सिंह ने को बताया तरबूज के बीजों में प्रोटीन, हेल्दी फैट, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये शरीर की एनर्जी बढ़ाने, मसल्स मजबूत बनाने और इम्यूनिटी सुधारने में मदद करते हैं. जब आप इन्हें चबाकर खाते हैं, तभी शरीर इन पोषक तत्वों को सही तरीके से अवशोषित कर पाता है. अगर बीजों को बिना चबाए निगल लिया जाए, तो उनका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है. पाचन के लिए तरबूज के बीज फायदेमंद हो सकते हैं. इनमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या कम करने में मदद करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डाइटिशियन ने बताया कि सामान्य मात्रा में तरबूज के बीज खाना सुरक्षित होता है और इससे कोई गंभीर नुकसान नहीं होता है. अगर किसी को पहले से पाचन संबंधी समस्या है, तो उसे सावधानी बरतनी चाहिए. तरबूज के बीजों को आप सीधे चबाकर खा सकते हैं या फिर उन्हें सुखाकर भूनकर स्नैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. भुने हुए बीज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ और भी ज्यादा पचने में आसान होते हैं. तरबूज के बीज फेंकने की बजाय उन्हें सही तरीके से खाना ज्यादा फायदेमंद है. ये छोटे-छोटे बीज पोषण से भरपूर होते हैं और शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं.

एक्सपर्ट के मुताबिक तरबूज के बीज वैसे तो ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित और फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इन्हें सावधानी से या सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी या कमजोर डाइजेशन है, उन्हें बीज ज्यादा मात्रा में नहीं खाने चाहिए, क्योंकि इससे पेट में भारीपन या असहजता हो सकती है. छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी बिना चबाए बीज निगलने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन में दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा जिन लोगों को किडनी स्टोन या मिनरल बैलेंस से जुड़ी समस्या है, उन्हें भी डॉक्टर की सलाह पर ही बीजों का सेवन करना चाहिए.

About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

April 17, 2026, 09:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj