वजन घटाना है तो रोज खाएं इतने बादाम, डॉक्टर ने बताया सही मात्रा और खाने का तरीका

Last Updated:August 07, 2026, 10:08 IST
वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो बादाम को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. विशेषज्ञ के अनुसार रोजाना 5 से 8 बादाम पर्याप्त हो सकते हैं, जबकि अधिक शारीरिक गतिविधि करने वाले लोग 8 से 10 बादाम तक खा सकते हैं. जानिए बादाम खाने का सही तरीका, इसके फायदे और किन लोगों को सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.
बादाम न केवल एक स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है, बल्कि यह प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन-ई और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है. इसी के चलते इसको संतुलित डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है. बादाम खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार कुछ खाने की समस्या दूर होती हैं. जब अनावश्यक स्नैकिंग घटती है, तब वजन नियंत्रित के साथ शरीर को जरूरी पोषण भी मिलते है.
बादाम में फाइबर पाया जाता हैं, जो पाचन क्रिया को धीमा करता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. वहीं प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ शरीर की ऊर्जा बनाए रखती है. हेल्दी फैट शरीर को आवश्यक पोषण देता है, जिसके कारण डाइटिंग के दौरान भी कमजोरी या बार-बार थकान महसूस होने की संभावना कम होती है.
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए रोजाना 5 से 8 बादाम पर्याप्त होते हैं. यह मात्रा शरीर को जरूरी पोषक तत्व देती है, अतिरिक्त कैलोरी नहीं बढ़ाते हैं. यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से व्यायाम करता है या उसकी शारीरिक गतिविधियां अधिक हैं, तो वह 8 से 10 बादाम तक खा सकता है. ध्यान दे ज्यादा बादाम खाने पर कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे वजन घटाने में समस्या हो सकती हैं.
Add as Preferred Source on Google
बादाम खाने का सही तरीका यह है कि बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रखा दे और सुबह इसका सेवन करे. भीगे हुए बादाम पचाने में बहुत आसान होते हैं और इनके पोषक तत्व शरीर बेहतर ढंग से ले सकता है. कई लोग छिलका हटाकर इन्हें खाते हैं, जबकि कुछ लोग छिलके सहित खाना पसंद करते हैं. हालांकि , दोनों तरीके अपनाए जा सकते हैं, लेकिन इन्हें सादा खाना सबसे अधिक लाभकारी होता हैं.
बादाम का पूरा लाभ लेने के लिए नमक, चीनी या ज्यादा मसाले वाले बादाम से दूरी बनाना जरूरी होता हैं. इसको सुबह के नाश्ते, दोपहर के हेल्दी स्नैक या फल और दही के साथ भी खाया जा सकता है. इसके साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त संतुलित आहार लेना भी जरूरी है. केवल बादाम खाने से वजन कम नहीं होता हैं, बल्कि जीवनशैली में सुधार आवश्यक है.
बादाम न केवल भूख कंट्रोल करता हैं, बल्कि इनमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर को ऊर्जा भी देने में मदद करते है, तो वहीं विटामिन-ई कोशिकाओं की सुरक्षा और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी उपयोगी हैं. नियमित और सही मात्रा में बादाम खाने से शरीर सक्रिय बना रहता है, जिससे व्यायाम या कार्य करने की क्षमता में सुधार होता हैं. जब संतुलित खानपान और नियमित शारीरिक गतिविधि साथ-साथ चलती है, तो वजन घटने की संभावना बढ़ जाती हैं.
ध्यान देने वाली बात यह है कि, बादाम समान रूप से सबके के लिए लाभकारी नहीं है. जिनको नट्स से एलर्जी या पाचन संबंधी परेशानी रहती है, उन्हें सेवन से पहले डॉक्टर या डाइट विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए. अगर आप पहले से ही किसी रोग की चपेट में हैं, तो इसका सेवन अपने मन से न करें, वरना लाभ की जगह हानिकारक भी हो सकता हैं.
कभी न भूले कि यह वजन घटाने का जादुई तरीका है. बादाम ड्राई फ्रूट्स जरूर है, बशर्ते इसे संतुलित मात्रा में और सही समय पर खाना महत्वपूर्ण है. प्रतिदिन 5 से 8 बादाम, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और संतुलित भोजन मिलकर वजन कम करने की यात्रा को आसान बना सकते हैं. हां बगैर चिकित्सक की राय लिए इसका सेवन न ही करें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 07, 2026, 10:08 IST



