Entertainment

1980 में बॉक्स ऑफिस पर था हसीना का राज, जितेंद्र संग हिट थी जोड़ी, 1 फिल्म में मौसमी चटर्जी ताकती रह गई थीं मुंह

Last Updated:April 21, 2026, 22:02 IST

लंबे कद काठी वाली वो सुंदरी, बड़ी-बड़ी आंखें, पतली कमर और लंबे रेशमी बालों से ये हसीना फैंस को धड़कने बढ़ा देती थी. अपने दौर में इस हसीना ने बाकी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ रखा था. 1 फिल्म में तो मौसमी चटर्जी को मात देकर लूट ले गई थी लाइमलाइट.

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा की दिग्गज वो अदाकारा, जिसने साल 1980 में बॉक्स ऑफिस पर जैसे कब्जा ही कर लिया था. हिट की गारंटी मानी जाने वाली इस हसीना के लिए साल 1980 बेहद खास रहा, जब उनकी एक के बाद एक फिल्में रिलीज हुईं और बॉक्स ऑफिस पर छा गईं.

वो परमसुंदरी कोई और नहीं रेखा हैं. कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकीं रेखा की जोड़ी हर हीरो के साथ अच्छी लगती थी. लेकिन जितेंद्र के साथ वह जब-बज नजर आईं तहलका मचा गई.

खासकर साल 1980 उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जब उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया. इस साल उनकी चार फिल्में ऐसी रहीं, जिन्होंने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया बल्कि उनकी स्टार पावर को भी नई ऊंचाई दी.

Add as Preferred Source on Google

इनमें पहली थी, खूबसूरत इस फिल्म में रेखा राकेश रोशन के साथ नजर आई थीं. ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रेखा ने ‘मंजू’ का किरदार निभाया, जो आज भी याद किया जाता है. फिल्म का बजट कम था, लेकिन कमाई के मामले में इसने शानदार प्रदर्शन किया और सुपरहिट साबित हुई. रेखा की कॉमिक टाइमिंग और चुलबुला अंदाज लोगों को खूब पसंद आया. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला.

साल 1980 में आई फिल्म मांग भरो सजना. ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी, जिसमें इमोशन का तड़का रेखा ने ही लगााय था. इस फिल्म में रेखा के साथ जितेंद्र की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. दोनों की केमिस्ट्री को लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं.

इस फिल्म में रेखा और जितेंद्र के अलावा उस दौर की टॉप एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी भी नजर आई थीं. फिल्म में मौसमी ने जितेंद्र की पत्नी का रोल निभाया था. वहीं रेखा जितेंद्र का पहला प्यार बनी थीं. ये फिल्म उस की बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म में रेखा ने ऐसी एक्टिंग की थी कि मौसमी चटर्जी भी मुंह ताकती रह गई थीं. फिल्म में रेखा की मौत होने पर जो गाना फिल्माया गया है, उस पर रेखा के लिए लोग थिएटर में रोने लगे थे.

इसी साल आई थी, रेखा और जितेंद्र की फिल्म जुदाई. इस फिल्म में रेखा ने जितेंद्र की पत्नी का रोल निभाया था. फिल्म हिट साबित हुई थी. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. फिल्म में पति-पत्नी के रिश्ते की खूबसूरत कहानी दिखाई गई थी. फिल्म हिट साबित हुई थी.

साल 1980 में ही आई थीं फिल्म ‘आंचल’. ये एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है. फिल्म में वह सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ नजर आई थीं. दोनों की जोड़ी पहले भी पसंद की जा चुकी थी और यहां भी दर्शकों ने उन्हें सराहा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 21, 2026, 22:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj