Rajasthan

भीलवाड़ा में पिता ने जेसीबी से तुड़वाया बेटों का मकान, जेवर-नकदी ले जाने का आरोप

Last Updated:August 05, 2026, 14:32 IST

Bhilwara News: भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र के देवीपुरा गांव में संपत्ति विवाद के चलते पिता द्वारा बेटों का मकान जेसीबी से तुड़वाने का मामला सामने आया है. पीड़ित पुत्र बाबूलाल गुर्जर का आरोप है कि वर्ष 2018 में पिता के दूसरी शादी करने के बाद से विवाद चल रहा है. पिता ने जेसीबी से मकान ढहा दिया, जेवर-नकदी और भैंस बेच दी. खौफ के कारण पीड़ित परिवार रिश्तेदारों के घर रहने को मजबूर है और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहा है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा में पिता ने जेसीबी से तुड़वाया बेटों का मकानZoomBhilwara Property Dispute News: भीलवाड़ा में पिता ने जेसीबी से तुड़वाया बेटों का मकान, जेवर-नकदी ले जाने का आरोप

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां संपत्ति विवाद इतना गहरा गया कि पीड़ित बेटों का आरोप है कि उनका पिता ही उनका सबसे बड़ा दुश्मन बन बैठा. पिता ने न केवल जेसीबी बुलाकर बेटों के मकान का हिस्सा तुड़वा दिया, बल्कि घर में तोड़फोड़ कर जेवरात और नकदी भी अपने साथ ले गया.

मामला करेड़ा थाना क्षेत्र की केरियां ग्राम पंचायत के देवीपुरा गांव का है. पीड़ित पुत्र बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि उनके पिता नारायण लाल गुर्जर ने वर्ष 2018 में दूसरी शादी कर ली थी. दूसरी शादी के बाद से ही परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है. बाबूलाल और उनका भाई अपनी नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जबकि उनकी बुजुर्ग मां गांव में अकेली रहती हैं.

जेसीबी से घर का हिस्सा तोड़ा, डर के मारे रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर परिवारपीड़ित बेटों का आरोप है कि पिता पहले भी कई बार उनकी मां के साथ मारपीट कर चुके हैं, जिसकी शिकायत पूर्व में पुलिस को दी गई थी. आरोपी पिता लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा था, जिसके खौफ से पीड़ित भाइयों और उनकी मां को अपना घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ी. दो दिन पहले रात के अंधेरे में पिता ने अन्य असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर जेसीबी बुलाई और मकान का एक हिस्सा ढहा दिया.

भैंस बेची, कमरों के ताले तोड़े और जेवर ले जाने का आरोपबाबूलाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पिता ने उनकी मेहनत की कमाई से खरीदी गई भैंस को भी बेच दिया और घर के कमरों के ताले तोड़कर सारा सामान तहस-नहस कर दिया. घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी ले गए. पीड़ित परिवार का कहना है कि बार-बार पुलिस व प्रशासन से सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाने के बावजूद उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है. पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan

First Published :

August 05, 2026, 14:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj