Rajasthan

करोड़ों की साइबर ठगी मामले में राजसमंद पुलिस ने विदेश में बैठे साइबर अपराधियों के साथी को दार्जिलिंग से दबोचा

Last Updated:August 16, 2026, 17:44 IST

राजसमंद साइबर थाना पुलिस ने करोड़ों रुपए की साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से आरोपी दीपू उर्फ छोटू मंडल को गिरफ्तार किया है. आरोपी विदेश में बैठे साइबर अपराधियों के लिए म्यूल बैंक खातों की व्यवस्था करता था. पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल, दर्जनों सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं. गिरोह डेटिंग एप और सोशल मीडिया पर फर्जी महिलाओं की प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था.

डेटिंग एप पर फर्जी महिला बनकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, साइबर ठग गिरफ्तारZoom

राजसमंद. जिले की साइबर थाना पुलिस ने करोड़ों रुपए की साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की पहचान दीपू उर्फ छोटू मंडल के रूप में की है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे साइबर अपराधियों के संपर्क में था और उनके निर्देश पर साइबर ठगी के लिए म्यूल बैंक खातों की व्यवस्था करता था. राजसमंद साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, दर्जनों सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और कई महत्वपूर्ण बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं. बरामद सामग्री की जांच के आधार पर पुलिस साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी साइबर ठग गिरोह के लिए म्यूल बैंक खातों की व्यवस्था करता था. इन बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग खातों में भेजने और निकालने के लिए किया जाता था. आरोपी अपने विदेश में बैठे आकाओं के निर्देश पर इन खातों का संचालन और उपयोग करवाता था. पुलिस अब संबंधित बैंक खातों और उनमें हुए वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है.

डेटिंग एप पर फर्जी महिलाओं की प्रोफाइल

जांच में यह भी सामने आया है कि साइबर ठग गिरोह सोशल मीडिया और डेटिंग एप्लीकेशन पर फर्जी महिलाओं की प्रोफाइल बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था. पहले आरोपियों की ओर से लोगों से सोशल मीडिया या डेटिंग एप के माध्यम से संपर्क किया जाता था. विश्वास कायम होने के बाद अलग-अलग बहानों से उनसे रकम ऐंठी जाती थी, इस तरीके से गिरोह ने लाखों से लेकर करोड़ों रुपए तक की साइबर ठगी को अंजाम दिया.

विदेश में बैठे आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश

राजसमंद पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और विदेश में बैठे साइबर अपराधियों की जानकारी जुटा रही है. साथ ही पुलिस ठगी की रकम के लेन-देन, बैंक खातों और इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों की भी जांच कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और तकनीकी जांच के जरिए साइबर ठगी के इस बड़े नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं. यह पूरी कार्रवाई एसपी हेमंत कलाल के निर्देश पर डीवाईएसपी दुर्गा प्रसाद दाधीच के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस की टीम ने की. राजसमंद पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर ठगी के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

August 16, 2026, 17:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj