Sports

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख

Last Updated:September 12, 2026, 22:48 IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को लेकर फैंस का रोमांच चरम पर है. दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जाने वाले ये मुकाबले केवल दो टीमों की भिड़ंत भर नहीं हैं, बल्कि आगामी एशियाई खेलों की तैयारियों के लिहाज से भी बेहद अहम माने जा रहे हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम जहां अपनी घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर दबदबा कायम रखना चाहेगी, वहीं इब्राहिम जादरान की कप्तानी वाली अफगान टीम किसी भी उलटफेर के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है. उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो अकेले अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं.

15 वर्ष की छोटी सी उम्र में भारतीय सीनियर टीम तक का सफर तय करने वाले अद्भुत युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित चेहरा बन चुके हैं. आईपीएल 2026 के सीजन में उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हक्का-बक्का कर दिया था, जहां उन्होंने 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाए थे. उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को उन्हें तुरंत राष्ट्रीय टीम में शामिल करने पर मजबूर कर दिया.

वैभव का यह आक्रामक प्रदर्शन केवल घरेलू टी20 तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने हाल में संपन्न हुई जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी अपना दबदबा बनाए रखा. वहां उन्होंने दो शानदार अर्धशतक जड़े और अपनी उपयोगिता साबित करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब अपने नाम किया. भारतीय पिचों और यहां के मिजाज से उनका गहरा परिचय इस सीरीज में अफगानी गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होने वाला है.

भारतीय बल्लेबाजी क्रम के एक और प्रमुख बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kisahn) के लिए यह साल इंटरनेशनल टी20 फॉर्मेट में स्वर्णिम साबित हो रहा है. ईशान इस साल फुल मेंबर टीमों के बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने 23 टी20 मुकाबलों में 35.30 की औसत और 176.90 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 812 रन बनाए हैं.

Add as Preferred Source on Google

ईशान किशन के इस धमाकेदार आंकड़े में एक शानदार शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं, जो उनकी निरंतरता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं. इतना ही नहीं, टी20 सीरीज में उतरने से ठीक पहले उन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 270 और 80 रनों की दो यादगार पारियां खेली हैं. लाल गेंद के क्रिकेट में मिला यह विशाल अनुभव और लय, टी20 प्रारूप में उनके बल्ले से और अधिक आतिशी पारियां निकलने की गारंटी दे रहा है.

अफगानिस्तान के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) इस समय टी20 फॉर्मेट के सबसे घातक सलामी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. साल 2026 में उनका बल्ला अलग ही अंदाज में बोला है, जहां उन्होंने 40.16 की शानदार औसत और 179.28 के स्ट्राइक रेट से 1,004 से अधिक रन बटौरे हैं. शुरुआत में ही विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करना गुरबाज का मुख्य हथियार रहा है.

अगर गुरबाज के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़ों को देखें, तो उन्होंने अब तक खेले 87 टी20 मुकाबलों में 26.20 की औसत और 135.55 के स्ट्राइक रेट से कुल 2,280 रन अपने नाम किए हैं. इस दौरान उन्होंने 14 बार पचास या उससे अधिक का स्कोर बनाया है, जिसमें एक शानदार शतकीय पारी भी शामिल है. पावरप्ले के दौरान उनकी बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के लिए एक बड़ा इम्तिहान साबित होगी.

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के आंकड़ों पर नजर डालें तो राशिद खान 193 विकेटों के साथ इस फॉर्मेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में शीर्ष पर काबिज हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट महज 6.04 की रही है, जो इस फटाफट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए एक सपने जैसा आंकड़ा है. मध्य ओवरों में दिल्ली की पिच पर राशिद की गेंदें भारतीय बल्लेबाजों के लिए किसी पहेली से कम नहीं होंगी.

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद पूरी तरह तरोताजा होकर इस सीरीज में मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. अपने अनोखे बॉलिंग एक्शन और सटीक यॉर्कर गेंदों के बल पर बुमराह दुनिया के किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने का दम रखते हैं. विशेष रूप से मैच के अंतिम यानी डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी का मुकाबला करना विश्व क्रिकेट में सबसे कठिन काम माना जाता है.

वर्ष 2016 में टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से बुमराह ने 95 मुकाबलों में 18.08 की शानदार औसत से कुल 121 विकेट झटके हैं. एक तेज गेंदबाज होने के बावजूद उनका इकॉनमी रेट केवल 6.51 की रही है, जो उनकी विश्वस्तरीय क्षमता का प्रमाण है. शुरुआती झटके देने से लेकर अंत में रनों की गति पर ब्रेक लगाने तक, बुमराह इस पूरी सीरीज का नतीजा तय करने में सबसे अहम कड़ी साबित होंगे.

First Published :

September 12, 2026, 22:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj