Sports

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका

होमखेलक्रिकेट

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, वैभव सूर्यवंशी फिर प्लेइंग XI से बाहर

Last Updated:September 17, 2026, 19:07 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates: भारत और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीमें आज नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीसरे टी20 मैच में आमने सामने हैं. भारत पहले ही दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है…और पढ़ेंअफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, वैभव सूर्यवंशी फिर प्लेइंग XI से बाहर Zoom

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा टी20 मैच लाइव स्कोर.

नई दिल्ली.  जीत के रथ पर सवार भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे और आखिरी टी20 मैच में आज अफगानिस्तान के सामने है.  भारत ने सीरीज के शुरुआती दो मैचों को जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर लिया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम तीसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज में अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप करने के इरादे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उतरी है.  उधर, अफगानिस्तान की कोशिश कम से कम आखिरी मैच को जीतकर भारत से विदाई चाहेगी. भारत तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से आगे है. अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. अर्शदीप सिंह की जगह यश ठाकुर को मौका दिया है जबकि वैभव सूर्यवंशी को फिर प्लेइंंग इलेवन से बाहर रखा गया है.

वरुण चक्रवर्ती के दूसरे मैच से पहले ही बाहर हो जाने के बाद टीम में चोट को लेकर कोई नई समस्या नहीं है. हालांकि, आज के मुकाबले के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर प्लेइंग इलेवन में बदलाव का संकेत दे चुके हैं. उनका मकसद बेंच पर मौजूद खिलाड़ियों को मौका देना है ताकि वे परिस्थितियों से अच्छी तरह ढल सकें. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है, जबकि एक अतिरिक्त गेंदबाज को लाने के लिए शिवम दुबे को बाहर बैठना पड़ सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंंग इलेवन:  अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर)/वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह.

September 17, 202619:04 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score:अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates: अफगानिस्तान ने तीसरे और आखिरी टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह पहले बैटिंग ही करना चाहते थे.

September 17, 202618:39 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत 2-0 से आगे

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates: भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से आगे है. भारत ने दोनों शुरुआती मुकाबले सात विकेट से जीते. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय अपने घर में शानदार प्रदर्शन कर रही है.  दोनों मैचों में भारत ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया.

September 17, 202618:38 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: नितीश कुमार रेड्डी को लेकर गावस्कर ने कही ये बात

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates: सुनील गावस्कर ने नितीश कुमार रेड्डी की तारीफ में कहा कि वह एक बेहतरीन और होनहार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. गावस्कर के अनुसार, जब नितीश ने आईपीएल में अपना सफर शुरू किया था और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले, वह मुख्य रूप से एक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते थे और उनकी बल्लेबाजी तकनीक बेहद शानदार थी. हालांकि, उस पहले सीजन के अंत में जब उन्होंने कुछ ओवर गेंदबाजी की, तभी से यह साफ झलकने लगा था कि उनमें एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनने की पूरी क्षमता मौजूद है.

September 17, 202618:36 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates:  रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान/नवीन-उल-हक/अब्दुल्ला अहमदजई, फजलहक फारूकी.

September 17, 202618:34 IST

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score: भारत-अफगानिस्तान तीसरे टी20 में कितने बजे टॉस होगा

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates: भारत अफगानिस्तान तीसरे टी20 मैच में टॉस शाम 7:00 बजे होगा. मुकाबले में पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर फैन कोड पर देख सकते हैं.

September 17, 202618:32 IST

नमस्कार

न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका सभी का स्वागत है. भारत और अफगानिस्तान के बीच आज तीसरा टी20 मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है.  इस मैच से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 17, 2026, 18:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj