IND vs NZ, 2nd T20I LIVE Update: दूसरे टी20 के लिए थोड़ी देर में होगा टॉस, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

India vs New Zealand, 2nd T20I Live Update: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव अपडेट में आपका स्वागत है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा. दोनों टीमों की ये टक्कर क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में होगा. इसी मैदान पर सीरीज का पहला मैच भी खेला गया था. पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. इस मैच में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 226 रनों के टारगेट को चेज किया था. ऐसे में दूसरे मैच में भी भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वह जीत हासिल कर सीरीज में अपनी स्थिति को और मजबूत करें. दोनों टीमों के बीच होने वाली इस रोमांचक टक्कर की लाइव अपडेट के लिए बने रहे हैं हमारे साथ.
भारत की संभावित प्लेइंग XI
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी/शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.
कैसा रहेगा मैच के लिए पिच और मौसम
पिच की बात करें तो पिछले मैच में यहां खूब रन बने. दूसरे मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है. दूसरा मैच भी रात 8 बजे शुरू होगा, जब मौसम ठंडा होगा और ओस भी जल्दी पड़ने लगेगी. पहले टी20 को लेकर भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया था कि शुरुआत में पिच थोड़ी धीमी थी, लेकिन बाद में यह काफी सपाट हो गई. संजू सैमसन ने भी कहा कि शुरुआत में गेंद काफी स्विंग हो रही थी, लेकिन पिच से गेंद अच्छे से बल्ले पर आ रही थी. दोनों टीमों के तेज गेंदबाज़ शुरुआत में मिलने वाली इस मूवमेंट का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे.
दूसरे टी20 से पहले भारत को लगा झटका
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. ईशान किशन जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैच से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हो सकता है. मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए शिवम दुबे को टीम में शामिल कर सकता है.
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड-
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र.
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, जैकब डफी.



