Sports

IND vs SL 1st Test Day LIVE: कैसा रहेगा गॉल टेस्ट के पहले दिन का मौसम, थोड़ी देर में होगा टॉस

India vs Sri Lanka, Live Cricket Score, 1st Test Day 1: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से शुरू हो रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का यह पहला मैच सुबह 10:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का समय सुबह 9:30 बजे है. इस मुकाबले से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए.

IND vs SL 1st Test Day LIVE: टॉस से पहले मंडराया बारिश का खतरा

भारत-श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मैच से एक दिन पहले गॉल में बारिश हुई थी, जिसके कारण पूरे मैदान पर ढक कर रखा गया है. मैच के दौरान भी बारिश की संभावना जताई जा रही है.

IND vs SL 1st Test Day LIVE: हेड कोच गौतम गंभीर ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.

 

IND vs SL 1st Test Day LIVE: रविंद्र जडेजा के पास 350 विकेट पूरा करने का मौका

श्रीलंका के खिलाफ गॉल में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो सबकी नजर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पर रहेगी. जडेजा के पास इस मैच में अपने 350 विकेट पूरा करने का मौका है. इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ 2 विकेट की जरूरत है.

IND vs SL 1st Test Day LIVE: गॉल में पिछले 10 में से एक भी मैच नहीं हारी है टीम इंडिया

श्रीलंका के खिलाफ गॉल में टीम इंडिया अपने पिछले 10 टेस्ट में से एक में भी नहीं हारी है. टीम इंडिया ने इन 10 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है जबकि 2 ड्रॉ हुए हैं. वहीं श्रीलंका की बात करें तो उनसे भारत के खिलाफ आखिरी बार साल 2015 में जीत हासिल की थी.

IND vs SL 1st Test Day LIVE: टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बरार.

IND vs SL 1st Test Day LIVE: श्रीलंका की संभावित प्लेइंग XI

निशान मदुष्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनुशा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो.

IND vs SL 1st Test Day LIVE: कैसा रहेगा मैच के दौरान गॉल का मौसम

मैच के दिनों में बीच-बीच में थोड़ी बारिश हो सकती है और काफी गर्मी व उमस रहेगी। समुद्र के पास होने के कारण यहां हवाएं भी चलती हैं, जिससे स्पिनरों को गेंद को हवा में घुमाने में मदद मिल सकती है, लेकिन फिर भी यह बल्लेबाजों के लिए मुफीद पिच होगी.

IND vs SL 1st Test Day LIVE: भारत बनाम श्रीलंका, गॉल टेस्ट का पहला दिन

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच का आज पहला दिन है. दोनों टीमें इस मैच के लिए गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. मुकाबले की शुरुआत सुबह के 10 बजे से होगी, जबकि टॉस का समय 9.30 बजे का है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj