Sports

IND vs SL XI: गौतम गंभीर को हंसाने के लिए रवींद्र जडेजा ने क्या कर दिया? ढूंढ-ढूंढ कर वीडियो देख रहे लोग

होमखेलक्रिकेट

गंभीर को हंसाने के लिए जडेजा ने क्या कर दिया? ढूंढ-ढूंढ कर वीडियो देख रहे लोग

Last Updated:August 09, 2026, 11:17 IST

Jadeja Gambhir viral video: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया जमकर पसीना बहा रही है, लेकिन तैयारियों के बीच खिलाड़ियों का मस्ती-मजाक भी जारी है. श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन ऐसा ही एक मजेदार पल देखने को मिला, जब रवींद्र जडेजा ने साथी स्पिनर कुलदीप यादव के गेंदबाजी एक्शन की नकल कर दी. जडेजा ने कुलदीप के खास अंदाज को कुछ इस तरह कॉपी किया कि टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अपनी हंसी नहीं रोक पाए.Amazon Prime DayTop Deals Insideगंभीर को हंसाने के लिए जडेजा ने क्या कर दिया? ढूंढ-ढूंढ कर वीडियो देख रहे लोगZoomगौतम गंभीर के वीडियो हुआ वायरल.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को खुलकर हंसते हुए बेहद कम ही देखा जाता है. खासकर मैदान पर वह अपने शांत और गंभीर स्वाभाव के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, भारत और श्रीलंका-11 के बीच जारी अभ्यास मैच के दूसरे दिन कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसका वीडियो वायरल होने में महज कुछ सेकंड्स ही लगे. गंभीर को इतना खुलकर हंसते हुए शायद ही किसी ने देखा हो. खासकर क्रिकेट के मैदान पर. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को इसके लिए लोग थैंक्स कह रहे हैं. चलिए बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिस पर गंभीर खुलकर हंस पड़े.

जडेजा बने कुलदीप, गंभीर नहीं रोक पाए हंसीदरअसल, प्रैक्टिस मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में जडेजा ने कुलदीप यादव के अनोखे बॉलिंग एक्शन को अपने अंदाज में दोहराया. उन्होंने कुलदीप की तरह हाथ और शरीर की मूवमेंट करने की कोशिश की, लेकिन इसमें थोड़ा मजाकिया अंदाज भी शामिल था. उनके बराबर में गौतम गंभीर बैठे हुए थे. एक्शन पूरा करने के बाद जडेजा ने हेड कोच से कुछ कहा, इसके बाद गंभीर इतनी जोर से हंस पड़े कि कैमरे में ये पल कैद हो गया. फिर क्या था गंभीर का यह रेयर मोमेंट तुरंत सोशल मीडिया पर फैल गया. फैंस जडेजा को धन्यवाद देते हुए कह रहे हैं कि आखिरकार गंभीर हंसे तो सही.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj