स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत ने रचा इतिहास, ‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ में PM मोदी ने भरी हुंकार

होमताजा खबरदेश
स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत ने रचा इतिहास, ‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ में PM मोदी
Last Updated:May 10, 2026, 18:06 IST
पीएम मोदी ने भारत के मॉडर्न बदलाव का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल पेमेंट में ग्लोबल लीडर बन गया है. देश का स्टार्टअप इकोसिस्टम भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा है. इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पेस टेक्नोलॉजी में प्रोग्रेस हो रही है. ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ जैसी संस्थाएं यूथ को भारी डिप्रेशन से बचा रही हैं.
ख़बरें फटाफट

पीएम मोदी के साथ ‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ के संस्थापक श्री श्री रविशंकर.
बेंगलुरु. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेवा, अध्यात्म और सामाजिक बदलाव को बढ़ावा देने में ‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ की भूमिका की रविवार को सराहना की और विकसित भारत के निर्माण के लिए पर्यावरणीय जिम्मेदारी, युवा सशक्तीकरण एवं आंतरिक कल्याण के जरिये मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया. पीएम मोदी ‘आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ के 45 वर्ष पूरे होने और इसके संस्थापक श्री श्री रविशंकर से जुड़े समारोहों में भाग लेने के लिए यहां ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने बेंगलुरु को ऐसा शहर बताया, जो केवल वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में ही नहीं उभरा, बल्कि उसने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को भी ऊंचाई दी है.
प्रधानमंत्री ने विशाल परिसर में एक नए ध्यान केंद्र का भी उद्घाटन किया और भावी पीढ़ियों के लिए शांति एवं आरोग्य का केंद्र तैयार करने को लेकर संगठन को बधाई दी. उन्होंने भारत के सभ्यतागत मूल्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की अपार विविधता को जोड़ने वाला मूल भाव निःस्वार्थ सेवा है. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रूप से भारत में आध्यात्मिक आंदोलनों ने मानवता की सेवा के जरिये स्वयं को अभिव्यक्त किया है। मोदी ने आदिवासी सशक्तीकरण पहलों और कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के प्रयासों सहित कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से इस सिद्धांत को अपनाने के लिए ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की सराहना की.
पीएम मोदी ने कहा, “भारत में आध्यात्मिक आंदोलन मानवता की सेवा पर जोर देते हैं.” प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज की भागीदारी राजनीतिक व्यवस्थाओं से अधिक प्रभावी होती है और राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है. उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की सफलता का उदाहरण देते हुए कहा, “जब तक समाज स्वयं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से भागीदारी नहीं करता, तब तक कोई भी सरकार सफल नहीं हो सकती.” उन्होंने कहा कि यह अभियान जनभागीदारी से आगे बढ़ा.
पीएम मोदी ने डिजिटल युग में भारत के बदलाव को रेखांकित करते हुए कहा कि देश डिजिटल भुगतान में वैश्विक अगुआ बना है, उसने दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्रों में से एक विकसित किया है और वह मुख्य रूप से युवाओं की ऊर्जा से बुनियादी ढांचे एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा, “भारत न केवल वैज्ञानिक नवोन्मेष में साझेदार है, बल्कि कई क्षेत्रों में नेतृत्व भी कर रहा है.” उन्होंने कहा कि ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ जैसी संस्थाएं युवाओं को आधुनिक जीवन की चुनौतियों से निपटने में मदद कर रही हैं. उन्होंने कहा, “प्रौद्योगिकी दूर बैठे लोगों को तुरंत जोड़ देती है. लेकिन हम दुनिया से भले ही जुड़ें या नहीं जुड़ें, जरूरी यह है कि हम स्वयं से जुड़ें.”
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण ऐसे युवा करेंगे, जो मानसिक रूप से शांत, सामाजिक रूप से जिम्मेदार और समाज के प्रति संवेदनशील होंगे. उन्होंने आध्यात्मिक कल्याण, योग, ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी पहलों के महत्व को रेखांकित किया. प्रधानमंत्री ने संगठन के स्वयंसेवकों से प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी और बढ़ाने का भी आग्रह किया. उन्होंने कहा, “आज बीमारी में भी लोग प्राकृतिक उपचार की तलाश कर रहे हैं. हमारी धरती माता को भी प्राकृतिक उपचार की जरूरत है. रासायनिक उर्वरकों ने हमारे खेतों को कमजोर किया है और धरती माता को नुकसान पहुंचाया है. धरती माता को रसायनों से बचाना भी ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ (जीवन जीने की कला) है.”
About the AuthorRakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bangalore,Karnataka



