Sports

India vs South Africa 2nd test day 1 live score: भारत के हाथ से फिसला पहला मौका, बुमराह की गेंद पर राहुल ने छोड़ा कैच

Last Updated:November 22, 2025, 09:48 IST

India vs South Africa 2nd test day 1 live score: गुवाहाटी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. टीम इंडिया के नियमित कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर इस मै…और पढ़ेंभारत के हाथ से फिसला पहला मौका, बुमराह की गेंद पर राहुल ने छोड़ा कैच

गुवाहाटी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच

India vs South Africa 2nd test day 1 live score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से गुवाहाटी में शुरू हुआ. कोलकाता में खेले गए पहले मुकाबले में हार के बाद टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है. शुभमन गिल चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह पर कप्तानी का जिम्मा ऋषभ पंत संभालेंगे. साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बवुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. भारत ने दो बदलाव किए हैं. शुभमन गिल की जगह साई सुदर्शन और  अक्षर पटेल के स्थान पर नितीश कुमार रेड्डी खेल रहे हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी।

November 22, 202509:23 IST

India vs South Africa Test Live: शुरुआती विकेट की तलाश

भारतीय टीम ने गुवाहाटी टेस्ट में अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की है. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजी जोड़ी इस वक्त आक्रमण कर रही है. ऐडन मार्करम और रायन रिकेल्टन साउथ अफ्रीका के लिए ओपनिंग करने उतरे हैं.

November 22, 202508:52 IST

India vs South Africa Test Live: साउथ अफ्रीका ने किया 1 बदलाव

साउथ अफ्रीका ने भी अपने प्लेइंग इलेवन में गुवाहाटी टेस्ट के लिए एक बदलाव किया है. कॉर्बिन बॉश की जगह पर प्लेइंग इलेवन में सेनुरन मुथुसामी को शामिल किया गया है.

Toss Update 🪙

🇿🇦 South Africa have won the toss and elected to Bat first.

🔁 One change for the Proteas Men as Senuran Muthusamy comes in for Corbin Bosch.

Here’s how we line up for the second Test! 💪 pic.twitter.com/bUz43u7KdN

— Proteas Men (@ProteasMenCSA) November 22, 2025

November 22, 202508:43 IST

India vs South Africa Test Live: भारत दो बदलाव के साथ उतरा

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है. चोट की वजह से बाहर हुए शुभमन गिल की जगह पर साई सुदर्शन की वापसी हुई है जबकि अक्षर पटेल को बाहर कर नितीश कुमार रेड्डी को मौका दिया गया है.

November 22, 202508:39 IST

India vs South Africa Test Live: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

पहली बार आधिकारिक तौर से भारतीय टीम की कप्तानी करने उतरे ऋषभ पंत गुवाहाटी टेस्ट में टॉस हार गए. साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बवुमा ने पहली बारी मारी और टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. कोलकाता टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम को चौथी पारी में बल्लेबाजी करनी पड़ी थी. 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 93 रन पर सिमट गया थी.

November 22, 202508:06 IST

India vs South Africa Test Live: गिल के बाहर होने से भारत को नुकसान

साउथ अफ्रीका की टीम कोलकाता में जीत हासिल करने के बाद पूरे जोश से भरी है. वहीं भारतीय टीम कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होकर बाहर होने की वजह से थोड़ा अपसेट है. अहम बल्लेबाज के बाहर होने की वजह से टीम को झटका लगा है. ऋषभ पंत कप्तानी में उनकी भरपाई कर लेंगे क्योंकि वो टेस्ट खेलने का काफी अनुभव रखते हैं. बल्लेबाजी में गिल की जगह को भरना मुश्किल होगा.

November 22, 202507:33 IST

India vs South Africa Test Live: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश।

November 22, 202507:27 IST

India vs South Africa Test Live: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

November 22, 202507:01 IST

India vs South Africa Test Live: गुवाहाटी टेस्ट आज से शुरू

नमस्कार, भारतीय टीम आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में गुवाहाटी में खेलने उतरेगी. कोलकाता में खेला गए पहले मैच को हारने के बाद 0-1 से पीछे हुई टीम इंडिया यहां सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी. शुभमन गिल के चोटिल होकर बाहर होने के बाद ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई है. तेंबा बवुमा की साउथ अफ्रीकी टीम क्लीन स्वीप करने की कोशिश में होगी जबकि भारत का इरादा हर हाल में गुवाहाटी टेस्ट को जीतने का होगा.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 22, 2025, 06:51 IST

homecricket

भारत के हाथ से फिसला पहला मौका, बुमराह की गेंद पर राहुल ने छोड़ा कैच

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj