Rajasthan

जोधपुर शहर में बढ़ता आवारा डॉग का आतंक, मासूम 9 साल का बच्चा जख्मी, देखें पूरा वीडियो…

Last Updated:January 04, 2026, 17:42 IST

Stray Dogs Threaten : जोधपुर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. पांच बत्ती सर्कल पर 9 साल के बच्चे पर डॉग के हमले ने लोगों को दहला दिया. इससे पहले महिला पुलिसकर्मियों को भी काटा जा चुका है. लगातार घटनाओं से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और शहरवासियों में डर व आक्रोश गहराता जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर : जोधपुर शहर में आवारा डॉग का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में एक मामला शनिवार रात का बताया जा रहा है जो कि पांच बत्ती सर्कल के पास सामने आया, जहां 9 साल के बच्चे आशीष पर अचानक एक डॉग ने हमला कर दिया. डॉग के काटने से बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया. मौके पर मौजूद एक दुकानदार ने साहस दिखाते हुए बच्चे को डॉग से छुड़ाया और उसकी जान बचाई. घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

इससे पहले शनिवार दोपहर को उदय मंदिर थाना क्षेत्र में भी कुत्तों के हमले की घटना सामने आई थी, जहां ड्यूटी पर तैनात दो महिला सिपाहियों को कुत्ते ने काट लिया. लगातार हो रही इन घटनाओं से शहरवासियों में डर और आक्रोश बढ़ता जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण आवारा डॉग की संख्या तेजी से बढ़ रही है. लोगों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की.

नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाललगातार हो रहे आवारा कुत्तों के हमलों के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है. शहर के कई इलाकों में नसबंदी और टीकाकरण अभियान कागज़ों तक सीमित बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बाद भी निगम की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंचती, जिससे समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है.

बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर मंडराया खतराआवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और सुबह-शाम टहलने वाले लोगों को है. अभिभावकों में डर का माहौल है और वे बच्चों को अकेले बाहर भेजने से कतरा रहे हैं. शहरवासियों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

January 04, 2026, 17:42 IST

homerajasthan

जोधपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj