India’s Got Talent 11 Winner: ‘अमेजिंग अप्सरास’ के सिर सजा जीत का ताज, ट्रॉफी के साथ 15 लाख का मिला कैश प्राइज

Last Updated:January 05, 2026, 06:56 IST
India’s Got Talent 11 Winner: मशहूर रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 11’ को आखिरकार अपना विनर मिल गया है. रविवार रात हुए धमाकेदार ग्रैंड फिनाले में कोलकाता के डांस ग्रुप ‘अमेजिंग अप्सरास’ ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली. अपनी यूनिक परफॉर्मेंस और जबरदस्त तालमेल से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया. इस शानदार जीत के साथ ग्रुप को लाखों का नकद पुरस्कार और कई महंगे गिफ्ट्स मिले हैं.
ख़बरें फटाफट
कोलकाता की ‘अमेजिंग अप्सरास’ ने जीता इंडियाज गॉट टैलेंट 11 का खिताब.
नई दिल्ली. मशहूर रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 11 (India’s Got Talent 11) का सफर रविवार यानी 4 जनवरी को धमाकेदार फिनाले के साथ संपन्न हो गया. तीन महीनों तक देशभर के टैलेंट को परखने के बाद आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ और शो को इसका विजेता मिल गया. कोलकाता के मशहूर डांस ग्रुप ‘अमेजिंग अप्सरास’ ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से जजों और जनता का दिल जीतते हुए इस सीजन की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इस ऐतिहासिक जीत ने कोलकाता के इन कलाकारों को रातों-रात नेशनल स्टार बना दिया है.
फिनाले का एपिसोड वाकई यादगार रहा, जहां फाइनलिस्ट्स ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज परफॉरमेंस दीं और फिर शो को उसका विनर ‘अमेजिंग अप्सरास’ मिल गया. विजेता टीम को 15 लाख का नकद पुरस्कार और कई स्पॉन्सर्ड गिफ्ट्स मिले हैं. सिक्किम का म्यूजिक बैंड ‘साउंड ऑफ सोल्स’ (Sound of Souls) इस रेस में दूसरे स्थान पर रहा.
View this post on Instagram



