IPL 2026: कगिसो रबाडा ने विराट कोहली को आउट करते ही कर ली जसप्रीत बुमराह की बराबरी, आईपीएल में बना डाला ये खास रिकॉर्ड

होमखेलक्रिकेट
रबाडा ने विराट को आउट कर किया बुमराह की बराबरी, IPL में बनाया ये खास रिकॉर्ड
Last Updated:April 30, 2026, 21:57 IST
Kagiso Rabada-Virat Kohli record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में रबाडा ने आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली को आउट किया. इसके साथ ही वे आईपीएल में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले नॉन इंडियन बॉलर बन गए हैं. 
कगिसो रबाडा ने विराट कोहली को किया आउट
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इंडियन प्रीमियर लीग में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस सीजन के 42वें मुकाबले में रबाडा ने आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटंस के लिए दमदार गेंदबाजी की और विराट कोहली का विकेट लिया. टी20 में ये 5वीं बार था जब रबाडा ने विराट कोहली को आउट किया. इसके साथ ही रबाडा ने विराट कोहली को टी20 में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले नॉन इंडियन बॉलर बन गए हैं. इस मामले में रबाडा ने भारत के जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की बराबरी की है. बुमराह और शमी ने भी विराट कोहली को 5-5 बार आउट किया है.
इस फॉर्मेट में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड संदीप शर्मा के नाम है. संदीप शर्मा ने टी20 में विराट कोहली को 21 मैचों में 7 बार अपना शिकार बनाया है. इसके बाद पूर्व दिग्गज और गुजरात टाइटंस के मौजूदा कोच आशीष नेहरा हैं. नेहरा ने विराट कोहली को टी20 में 6 बार आउट किया है. नॉन इंडियन बॉलर में रबाडा के बाद सुनील नरेन, जैक्स कैलिस और मिचेल मैक्लेनघन का नाम आता है. इन तीनों ने कोहली को 4-4 बार आउट किया है.
28 रन बनाकर आउट हुए विराट कोहली
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज रबाडा ने बेशक विराट कोहली को आउट किया है, लेकिन इस भारतीय दिग्गज ने आउट होने से पहले गुजरात के इस पेसर की हालत खराब कर दी थी. विराट कोहली ने रबाडा को एक ही ओवर में 5 चौके जड़े थे. हालांकि, विराट अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं कर पाए और 13 गेंद में 28 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. आउट होने से पहले विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 8000 रन पूरे कर लिए. विराट कोहली आईपीएल में इस आंकड़े को छुने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं.
बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी. मुकाबले में आरसीबी की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी नाकाम रही, जिसके कारण टीम 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर सिमट गई. आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा देवदत्त पडिक्कल ने 24 गेंद में 40 रनों की पारी खेली. वहीं बॉलिंग में गुजरात के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि राशिद खान और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट झटके. वहीं मोहम्मद सिराज और रबाडा के खाते में भी 1-1 विकेट आया.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
April 30, 2026, 21:57 IST



