Rajasthan

IPL 2026 Ticket Price | जयपुर आईपीएल टिकट बुकिंग 2026

Last Updated:April 22, 2026, 11:51 IST

IPL 2026 Jaipur Tickets Price and Schedule: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 25 अप्रैल से आईपीएल 2026 के 4 मैचों का आयोजन होने जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने स्टूडेंट्स के लिए 500 रुपए में विशेष टिकटों की घोषणा की है जो 23 अप्रैल से आईडी कार्ड दिखाने पर मिलेंगे. इस बार टिकटों की न्यूनतम कीमत 1800 और अधिकतम 40,000 रुपए रखी गई है. सभी मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे जिसे लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है.

ख़बरें फटाफट

जयपुर में 25 अप्रैल से शुरू होगा IPL का रोमांच, स्टूडेंट्स के लिए 500 में टिकटZoomजयपुर आईपीएल टिकट बुकिंग 2026

IPL 2026 Jaipur Tickets Price and Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अब राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुँचने वाला है. क्रिकेट फैंस के बीच राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड पर होने वाले मैचों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. जयपुर में इस सीजन का पहला मुकाबला 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. स्टेडियम के बाहर ऑफलाइन और ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. भीषण गर्मी के बावजूद फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव देखने के लिए घंटों कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं.

हर साल की तरह इस बार भी राजस्थान रॉयल्स ने छात्र-छात्राओं के लिए विशेष रियायती टिकटों का एलान किया है. स्टूडेंट्स को मात्र 500 रुपए में मैच देखने का मौका मिलेगा जबकि इसी स्टैंड की सामान्य कीमत 1800 रुपए रखी गई है. छात्र 23 अप्रैल से स्टेडियम के ऑफलाइन काउंटरों पर अपना वैध आईडी कार्ड दिखाकर यह टिकट हासिल कर सकते हैं. प्रबंधन ने पहले आओ पहले पाओ की नीति लागू की है जिसके तहत एक आईडी कार्ड पर केवल एक ही टिकट दिया जाएगा. यह पहल उन युवाओं के लिए बड़ी राहत है जो बजट की कमी के कारण स्टेडियम नहीं पहुँच पाते थे.

टिकटों की कीमतों में भारी उछालइस साल आईपीएल देखना जयपुरवासियों की जेब पर थोड़ा भारी पड़ने वाला है. पिछले साल के मुकाबले टिकटों की कीमतों में 300 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी देखी गई है. सामान्य स्टैंड की शुरुआत जहाँ 1800 रुपए से हो रही है वहीं वीआईपी और लग्जरी अनुभव के लिए ड्रीम लाउंज की टिकट की कीमत रिकॉर्ड 40,000 रुपए प्रति व्यक्ति तक पहुँच गई है. उदयपुर रॉयल बॉक्स और जैसलमेर लाउंज जैसे प्रीमियम सेक्शन के लिए भी दर्शकों को 10 हजार से 30 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे. बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद कई स्टैंड्स के टिकट बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों में सोल्ड आउट होने की कगार पर हैं.

सवाई मानसिंह स्टेडियम का शेड्यूल और समयजयपुर में इस बार कुल 4 मैच खेले जाने हैं. पहला मैच 25 अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ होगा इसके बाद 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स और 9 मई को गुजरात टाइटंस के साथ भिड़ंत होगी. अंतिम मुकाबला 19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला जाएगा. राहत की बात यह है कि सभी मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे जिससे दर्शकों को दिन की चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी. इन मैचों के आयोजन से जयपुर के पर्यटन क्षेत्र को बड़ा बिजनेस मिलने की उम्मीद है क्योंकि अन्य जिलों और राज्यों से भी हजारों की संख्या में फैंस जयपुर पहुँचने वाले हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 22, 2026, 11:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj