Rajasthan

gullak me paise rakhna safe hai | tips and tricks saving money | paise kharab hone se kaise bachaye | currency note safety at home | money saving hacks hindi | gullak money care tips

Last Updated:December 19, 2025, 12:43 IST

Gullak Money Care Tips: अक्सर लोग गुल्लक में पैसे जमा कर बचत करते हैं, लेकिन सही देखभाल न होने पर करंसी नोट खराब हो सकते हैं. नमी, कीड़े और लंबे समय तक बिना खोले रखने से पैसे बर्बाद होने का खतरा रहता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक गुल्लक को सूखी और सुरक्षित जगह पर रखें, समय-समय पर नोट निकालकर जांच करें और नमी से बचाव करें. ये छोटे उपाय आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखेंगे.bhilwara

भीलवाड़ा: आमतौर पर देखा जाता है कि चाहे निम्न वर्ग हो या फिर मद्धम वर्ग हर घर में पैसे की बचत के लिए गुल्लक का इस्तेमाल किया जाता हैं. घरों में बचत की आदत डालने के लिए मिट्टी की गुल्लक का उपयोग सालों से होता आ रहा है. बच्चों से लेकर बड़े तक इसमें सिक्के और नोट जमा करते हैं. लेकिन मिट्टी की गुल्लक में लंबे समय तक पैसे रखे जाएं और उसकी सही देखभाल न की जाए, तो इससे नुकसान हो सकता है. कई बार लोग गुल्लक को अलमारी, स्टोर रूम या जमीन के पास रख देते हैं, जहां नमी और कीटों का खतरा अधिक रहता है. ऐसे में गुल्लक के भीतर रखे नोट और सिक्के खराब होने की आशंका बढ़ जाती है.

bhilwara

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या मिट्टी की गुल्लक में रखे पैसों में कीड़े लग जाते हैं. नोट या सिक्कों में सीधे कीड़े नहीं लगते, क्योंकि ये खाने योग्य वस्तु नहीं होते. हालांकि, यदि गुल्लक नमी वाली जगह पर रखी हो, तो उसमें फंगस या फफूंद पनप सकती है. इससे नोटों पर सफेद या काले धब्बे पड़ सकते हैं और वे चिपचिपे व बदबूदार हो सकते हैं. लंबे समय बाद ऐसे नोटों को बैंक में बदलने में भी परेशानी आ सकती है.

bhilwara

मिट्टी की गुल्लक से जुड़ा एक बड़ा खतरा दीमक का भी माना जाता है. यदि गुल्लक जमीन के संपर्क में हो या आसपास लकड़ी का सामान रखा हो, तो दीमक आसानी से वहां तक पहुंच सकती है. कई मामलों में देखा गया है कि दीमक ने नोटों को कुतर दिया, जिससे वे पूरी तरह खराब हो गए. दीमक मिट्टी की दीवार को नुकसान पहुंचाकर अंदर घुस जाती है और धीरे-धीरे कागज को नष्ट कर देती है. इस तरह की स्थिति में गुल्लक खोलने पर पूरी बचत बेकार हो सकती है.

Add as Preferred Source on Google

bhilwara

नमी का असर सिर्फ नोटों पर ही नहीं, बल्कि सिक्कों पर भी पड़ता है. लंबे समय तक नमी वाली गुल्लक में रखे सिक्कों पर जंग लग सकती है. खासकर लोहे या मिश्र धातु वाले सिक्कों का रंग बदल जाता है और उनकी चमक खत्म हो जाती है. इसके अलावा, मिट्टी की गुल्लक के अंदर से निकलने वाली बारीक धूल भी पैसों को गंदा कर देती है. जब वर्षों बाद गुल्लक तोड़ी जाती है, तो नोट और सिक्के खराब हालत में निकलते हैं, जिससे लोगों को निराशा होती है.

bhilwara

यदि मिट्टी की गुल्लक का सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो नुकसान से बचा जा सकता है. गुल्लक को हमेशा सूखी और हवादार जगह पर रखना चाहिए. उसे सीधे जमीन पर रखने के बजाय लकड़ी के पट्टे या कपड़े के ऊपर रखना बेहतर होता है. हर छह महीने या एक साल में गुल्लक खोलकर पैसे निकालने और उन्हें हवा लगाने की सलाह दी जाती है. कुछ लोग नमी सोखने के लिए गुल्लक के अंदर छोटा सिलिका जेल पैकेट भी रखते हैं.

bhilwara

मिट्टी की गुल्लक में पैसे रखना गलत नहीं है, लेकिन लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है. नमी, दीमक और लंबे समय तक बिना जांच के रखी गई बचत परेशानी खड़ी कर सकती है. बदलते समय में लोग अब प्लास्टिक या स्टील की गुल्लक और बैंकिंग विकल्पों की ओर भी रुख कर रहे हैं. फिर भी, यदि पारंपरिक मिट्टी की गुल्लक का इस्तेमाल सावधानी से किया जाए, तो यह बचत की अच्छी आदत बना सकती है और पैसों को सुरक्षित भी रखा जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 19, 2025, 12:43 IST

homelifestyle

गुल्लक में पैसे रखते हैं? ये छोटा सा काम नहीं किया तो नोट हो सकते हैं बर्बाद!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj