Jaipur Nagar Nigam Election | दिया कुमारी का विरोध

Last Updated:September 11, 2026, 15:21 IST
Jaipur Nagar Nigam Election: जयपुर नगर निगम चुनाव में मतदान के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के विभिन्न बूथों पर जाने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है. विद्याधर नगर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन पर वोटर्स को प्रभावित करने का आरोप लगाया. वहीं, कई लोगों ने वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भारी नाराजगी जताई. माहौल तब और गर्मा गया जब स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री के सामने ‘यूसीसी रोल बैक’ के नारे लगाने शुरू कर दिए.
Jaipur: जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया जोरों पर है. हर तरफ सियासी हलचल देखने को मिल रही है. इसी बीच राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया. हालांकि, उनका यह दौरा विवादों में घिर गया है. विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में उनके पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और उन पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया.
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जैसे ही विद्याधर नगर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं, वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एतराज जताना शुरू कर दिया. कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि उपमुख्यमंत्री पद का दुरुपयोग करते हुए दिया कुमारी हर मतदान केंद्र पर जाकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं. उनका कहना है कि मतदान के दिन किसी भी बड़े नेता का इस तरह बूथों पर जाना आचार संहिता के खिलाफ माना जाना चाहिए. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन राजनीतिक गर्माहट साफ देखी जा सकती थी.
मतदाता सूची से नाम कटने पर फूटा गुस्सामतदान केंद्रों पर एक और बड़ी समस्या सामने आई. कई स्थानीय लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे, लेकिन मतदाता सूची में अपना नाम न पाकर वे बेहद नाराज नजर आए. लोगों का आरोप है कि बीएलओ (BLO) की लापरवाही के कारण सैकड़ों मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब हैं. जब उपमुख्यमंत्री वहां मौजूद थीं, तब इन नाराज लोगों ने भी अपना विरोध दर्ज कराया. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सवाल किया कि आखिर वे वोट कैसे डालें जब उनका नाम ही काट दिया गया है.
‘यूसीसी रोल बैक’ के लगे नारेमतदान केंद्र के बाहर का माहौल तब और भी तनावपूर्ण हो गया जब कुछ लोगों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सामने ‘यूसीसी रोल बैक’ (UCC Roll Back) के नारे लगाने शुरू कर दिए. समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चल रहे देशव्यापी विवाद का असर जयपुर के स्थानीय चुनावों में भी देखने को मिल रहा है. विरोध कर रहे लोगों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. एक तरफ कांग्रेस का विरोध और दूसरी तरफ मतदाता सूची की खामियां, इन सबके बीच यूसीसी के नारों ने मतदान प्रक्रिया के दौरान एक नया राजनीतिक मोड़ ला दिया है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 11, 2026, 15:21 IST



