Rajasthan

Jaipur News: पुलिस ने पकड़ा मोबाइल चोरी का अंतरराज्यीय गिरोह, 19 फोन बरामद, OLX से लेकर साइबर ठगों तक फैला था कारोबार

Last Updated:October 19, 2026, 17:54 IST

Jaipur News: जयपुर पश्चिम पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 19 चोरी के मोबाइल, डिजायर कार और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं. आरोपी चोरी के फोन OLX पर बेचने के साथ मेवात के साइबर ठगों तक पहुंचाते थे, गिरोह अब तक 150 से 200 मोबाइल फोन सप्लाई कर चुका है.चोरी के मोबाइल से साइबर ठगी तक का कनेक्शन, जयपुर में 3 आरोपी गिरफ्तारZoomमामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जयपुर. राजधानी में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. जयपुर पश्चिम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन आरोपियों मोइन उर्फ शाहरूख, मोहम्मद अनस और हसीब मेवाती को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी और स्नैचिंग के 19 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई डिजायर कार और आरोपियों के दो निजी मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह जयपुर समेत राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से मोबाइल फोन चोरी और स्नैचिंग करवाने के बाद उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर बेच देता था. वहीं, कई मोबाइल फोन मेवात के साइबर ठगों तक पहुंचाए जाते थे. पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना मोइन उर्फ शाहरूख बताया जा रहा है, जो नशे के आदी लोगों को पैसों का लालच देकर मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करवाता था.

3 से 5 हजार में खरीदकर 6 से 7 हजार में बेचते थे फोन

पुलिस के मुताबिक, मोइन उर्फ शाहरूख चोरी और स्नैचिंग के जरिए जुटाए गए मोबाइल फोन मोहम्मद अनस और हसीब मेवाती को 3 से 5 हजार रुपए प्रति फोन में बेचता था. इसके बाद दोनों आरोपी इन मोबाइल फोन को मेवात के साइबर ठगों तक 6 से 7 हजार रुपए प्रति फोन की कीमत पर पहुंचाते थे. आरोपी 20 से 25 मोबाइल फोन इकट्ठा होने के बाद उन्हें मेवात भेजते थे. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अब तक करीब 150 से 200 मोबाइल फोन चोरी और स्नैचिंग के बाद साइबर ठगों तक पहुंचा चुके हैं. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त के पूरे तरीके की जानकारी जुटा रही है.

कई जिलों के थानों में दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ जयपुर कमिश्नरेट, जयपुर ग्रामीण, दौसा और करौली के विभिन्न थानों में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग से जुड़े मामले दर्ज हैं. पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन के मालिकों की पहचान करने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने किन-किन इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया और चोरी के फोन किन साइबर ठगों तक पहुंचाए गए. डीसीपी जयपुर पश्चिम प्रशान्त किरण ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और चोरी के मोबाइल फोन खरीदने वाले लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जांच आगे बढ़ने पर मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 19, 2026, 17:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj