Rajasthan

Jamun Chutney Recipe: जामुन से बनाएं टेस्टी और हेल्दी चटनी, एक बार खा ली तो हरी धनिया और पुदीने की चटनी भी लगेगी फीकी!

Last Updated:June 20, 2026, 05:34 IST

Jamun Ki Chutney Recipe: गर्मियों के सीजन में जामुन सेहत के लिए वरदान माना जाता है. भीलवाड़ा की गृहणी दुर्गा देवी के अनुसार जामुन की खट्टी-मीठी चटनी खाने का स्वाद बढ़ाने और पाचन को ठीक रखने में मददगार है. इसे बनाने के लिए 250 ग्राम जामुन के गूदे में हरी मिर्च, हरा धनिया, पुदीना, भुना जीरा, काला नमक और गुड़ मिलाकर मिक्सर में बारीक पीस लें. जामुन में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइबर होते हैं. इस चटनी को फ्रिज में रखकर दो से तीन दिन तक पराठे या समोसे के साथ आसानी से खाया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा. गर्मियों के मौसम में बाजार में मिलने वाला जामुन स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. ज्यादातर लोग जामुन को सीधे काले नमक के साथ खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि जामुन की स्वादिष्ट चटनी भी बहुत ही आसानी से घर पर बनाई जा सकती है. यह चटनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में भी बेहद मददगार मानी जाती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर में मौजूद सामान्य सामग्री से ही इसे तुरंत तैयार किया जा सकता है. इतना ही नहीं यह कुछ ही समय में तैयार हो जाती है और अगर इसे सही तरीके से स्टोर किया जाए तो लंबे समय तक यह चटनी खराब भी नहीं होती है.भीलवाड़ा की रहने वाली गृहणी महिला दुर्गा देवी ने बताया कि गर्मी के सीजन को जामुन का सीजन भी बोलते हैं. इस दौरान बाजार में जामुन की आवक बहुत तेज होती है और लोग इसे बड़े चाव से खाना पसंद भी करते हैं. जामुन की खट्टी-मीठी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम अच्छे पके हुए जामुन लेकर उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद जामुन के सभी बीजों को निकालकर उसका गूदा (पल्प) अलग कर लें. अब एक मिक्सर जार में जामुन का यह गूदा, एक या दो कटी हुई हरी मिर्च, एक मुट्ठी फ्रेश हरा धनिया, थोड़ा सा पुदीना, एक छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा, आधा छोटा चम्मच काला नमक, स्वादानुसार साधारण सफेद नमक और एक से दो छोटे चम्मच गुड़ या चीनी डालकर इसे एकदम बारीक पीस लें.स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं यह खास टिप्सचटनी पीसते समय यदि आपको मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगे तो आप इसमें आवश्यकतानुसार थोड़ा सा पानी मिलाकर दोबारा पीस सकते हैं. चटनी अच्छी तरह तैयार होने के बाद इसके स्वाद को और अधिक बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है. इसके अलावा यदि आपको ज्यादा तीखा और चटपटा स्वाद पसंद हो तो पीसते समय हल्का सा लहसुन या काली मिर्च भी इसमें डाली जा सकती है. यह स्वादिष्ट चटनी पराठे, पूरी, दाल-चावल, पकौड़ी, समोसे और अन्य सभी प्रकार के सुबह के नाश्ते के साथ परोसी जा सकती है. इसका बेहतरीन खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक परिवार के सभी सदस्यों को बेहद पसंद आता है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj