World

Japan No Mosques Protest | ‘अजान से शोर होता है’, इस देश में मस्जिद के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Last Updated:April 14, 2026, 20:04 IST

जापान के फुजीसावा शहर में पहली मस्जिद के निर्माण को लेकर जबरदस्त जनआक्रोश भड़क उठा है, जहां हजारों जापानी नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर ‘एक भी मस्जिद नहीं चाहिए’ के नारे लगाए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रदर्शनकारी ‘अजान’ से होने वाले शोर और जापानी संस्कृति पर मंडराते खतरे को लेकर चिंता जताते नजर आ रहे हैं.'अजान के शोर से डर', इस देश में मस्जिद के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोगZoomजापान में मस्जिद के खिलाफ प्रदर्शन

टोक्यो: अपनी शांत संस्कृति और सख्त नियमों के लिए पहचाने जाने वाले जापान से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है. जापान के तटीय शहर फुजीसावा में शहर की पहली मस्जिद के निर्माण को लेकर हजारों जापानी नागरिक सड़कों पर उतर आए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रदर्शनकारियों का भारी हुजूम देखा जा सकता है, जो ‘अजान’ से होने वाले शोर और अपनी संस्कृति पर मंडराते खतरे को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं. सड़कों पर मस्जिद के खिलाफ इतनी भीड़ देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए.

मस्जिद पर क्या बोल रहे जापान के डरे हुए लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि इस हफ्ते हजारों जापानी नागरिक शहर में पहली मस्जिद के निर्माण के खिलाफ सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि वो अपने शहर में एक भी मस्जिद नहीं बनने देंगे.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बनने जा रही इस मस्जिद का आकार पास के ऐतिहासिक ‘शिंटो श्राइन’ यानी जापानी मंदिर से कहीं ज्यादा बड़ा है. प्रदर्शनकारियों ने इसे जापानी विरासत के खिलाफ एक ‘उकसावा’ करार दिया है और उनके हाथों में अपनी संस्कृति को बचाने वाले पोस्टर देखे गए.

‘अजान’ और अंतिम संस्कार की परंपराओं पर विवाद

फुजीसावा में इस मस्जिद प्रोजेक्ट को लेकर हुई जनसुनवाई के दौरान काफी हंगामा हुआ, जिसे शांत कराने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.
शोर की शिकायत: निवासियों ने ‘अजान’ से होने वाले शोर को लेकर चिंता जताई है.
विदेशी परंपराएं: इसके अलावा, जापानी लोग वहां की पारंपरिक अंतिम संस्कार की रीतियों से अलग मुस्लिम रीति-रिवाजों को लेकर भी डरे हुए हैं.

Thousands of Japanese gathered to protest the construction of the first mosque in Fujisawa.

The proposed mosque would be much larger than the nearby sacred Shinto shrine, an act of provocation!

“We don’t want a single mosque, or Muslim cemetery here!”

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj