‘बेनजीर से शादी कर चमके हो’, हिंदुओं पर ज्ञान दे रहे जरदारी को जावेद अख्तर का मुंहतोड़ जवाब

Last Updated:August 15, 2026, 22:43 IST
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने दावा किया कि पाकिस्तान 4 फीसदी हिंदू आबादी को ‘बर्दाश्त’ करता है. इस पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने तीखा प्रहार किया है. उन्होंने पाक राष्ट्रपति को अल्पसंख्यकों के प्रति संवेदनहीन बताया. गीतकार के साथ सोशल मीडिया यूजर्स ने भी आसिफ अली जरदारी की आलोचना की.
ख़बरें फटाफट
जावेद अख्तर ने पाक राष्ट्रपति के दावे को गलत बताया.
नई दिल्ली: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के दावे पर खूब बवाल हो रहा है. उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान अपने यहां हिंदुओं को बर्दाश्त करता है. वे पाकिस्तान में अपने धर्म का पालन करने के लिए आजाद हैं और भारत जाने के बजाय पाकिस्तान में ही रहना पसंद करेंगे. आसिफ अली जरदारी ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान में 4 परसेंट हिंदू आबादी है.
आसिफ अली जरदारी के बयान पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पाकिस्तान के मिस्टर जरदारी बेनजीर भुट्टो से शादी के बाद चर्चा में आए थे. वे कहते हैं कि वे अपने देश में 3-4 प्रतिशत हिंदू आबादी को बर्दाश्त करते हैं. मिस्टर जरदारी- मैं समझता हूं कि 10% से कम आबादी वाले किसी भी कम्युनिटी के प्रति आप हमेशा से संवेदनहीन रहे हैं.
(फोटो साभार: X)
जावेद अख्तर के बयान पर लोगों का रिएक्शनजावेद अख्तर के बयान के बाद लोग अपने जज्बात जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर कहता है, ‘कैसे कोई एक इंसान संवेदनहीन हो सकता है? पाकिस्तान के कानून के तहत क्या एक हिंदू पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बन सकता है?’ दूसरा यूजर कहता है, ‘कम से कम उन्होंने दूसरे हिंदुओं के प्रति अपनी भावनाओं और नफरत के बारे में सच तो कहा है. उन्हें न तो किसी वोट बैंक को खुश करने की जरूरत है और न ही किसी हिंदू सुसाइड बॉम्बर के हाथों मारे जाने का डर है. यही उनकी सोच है और हमें इसे स्वीकार करते हुए उनके साथ उसी हिसाब से बर्ताव करना चाहिए.’
गलत है आसिफ अली जरदारी का बयान आसिफ अली जरदारी ने 14 अगस्त को इस्लामाबाद में कहा कि भारतीय ‘अखंड भारत’ में विश्वास करते हैं. फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने अपने बयान में जो दावे किए हैं, उसे जनगणना के आंकड़े गलत साबित करते हैं. पाकिस्तान की 2023 की जनगणना के अनुसार, देश में हिंदुओं की आबादी लगभग 52 लाख (5.2 मिलियन) है, जो कुल आबादी का 2.17 प्रतिशत है. यह आंकड़ा आसिफ अली जरदारी के बताए 4 प्रतिशत के आंकड़े से काफी कम है.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 15, 2026, 22:43 IST



