Jhalawar Crime News: करंट से गई मासूम की जान, फिर शव पर डाला नमक; झालावाड़ पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मिस्ट्री

Last Updated:August 03, 2026, 17:30 IST
Jhalawar Crime News: झालावाड़ की बकानी थाना पुलिस ने 13 साल के बालक की संदिग्ध मौत का खुलासा कर आरोपी मुकेश भील को गिरफ्तार कर लिया है. अवैध बिजली के तार से मछली पकड़ने के दौरान करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई थी. आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गड्ढे में छिपाकर उस पर नमक और मिट्टी डाल दी थी. पुलिस ने गुमशुदगी के मामले की जांच करते हुए इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश किया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है.
ख़बरें फटाफट
Jhalawar Crime News: करंट से हुई बालक की मौत का खुलासा
Jhalawar Crime News: झालावाड़ जिले की बकानी थाना पुलिस ने एक 13 साल के बालक की संदिग्ध मौत के मामले से पर्दा उठा दिया है. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए शव को छुपाने और साक्ष्य मिटाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया है कि बालक की मौत अवैध रूप से बिजली के करंट के जरिए मछली पकड़ने के दौरान हुई थी. दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की नीयत से शव को एक गड्ढे में छिपाकर उस पर नमक डाल दिया था ताकि वह जल्दी गल जाए.
यह पूरा मामला तब सामने आया जब 31 जुलाई को इलाके के बड़ाय गांव निवासी मांगीलाल भील ने अपने 13 साल के पोते के लापता होने की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट के अनुसार, वह बालक 30 जुलाई की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा. इसके बाद बकानी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी. पुलिस की गहन जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी मुकेश भील और मृतक बालक आपस में रिश्तेदार थे.
अवैध शिकार के दौरान हुआ हादसापुलिस पूछताछ और तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी उस बालक को अपनी बाइक पर बिठाकर कोटड़ा घाटा क्षेत्र में ले गया था. वहां आरोपी ट्रांसफार्मर से अवैध रूप से बिजली का तार जोड़कर करंट के जरिए मछली पकड़ने का अवैध काम कर रहा था. उसने भारी लापरवाही बरतते हुए बालक को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बिजली का तार पकड़ा दिया, जिसकी वजह से तेज करंट लगने से बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
साक्ष्य मिटाने के लिए अपनाया खौफनाक तरीकाघटना के बाद आरोपी डर गया और उसने जुर्म छुपाने के लिए शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. उसने शव को घटनास्थल से कुछ दूर ले जाकर एक गड्ढे में डाल दिया. इसके बाद उसने शव को मिट्टी और पत्तों से ढंक दिया और साक्ष्य पूरी तरह नष्ट करने के उद्देश्य से उस पर नमक भी डाल दिया ताकि शव जल्दी गल जाए. पुलिस ने तमाम साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया और आरोपी मुकेश भील को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने में जुटी हुई है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ें न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jhalawar,Jhalawar,Rajasthan
First Published :
August 03, 2026, 17:29 IST



