Rajasthan

Jhalawar News: शादी के नाम पर बड़ा खेल, चार लाख में बेटी का सौदा, पिता सहित मामा और दोगुनी उम्र का पति गिरफ्तार

Last Updated:October 21, 2026, 13:45 IST

Jhalawar News: झालावाड़ के भवानीमंडी थाना क्षेत्र में मानव तस्करी और जबरन बाल विवाह का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि 17 साल की किशोरी को शादी के नाम पर 4 लाख रुपए में बेचा गया और स्टाम्प पर अमानवीय शर्तें लिखकर बंधक बनाया गया. पुलिस ने पिता, बिचौलिए मामा और कथित पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.Amazon Prime DayTop Deals Insideशादी के नाम पर 17 साल की बेटी को बेचा, स्टाम्प पर लिखीं अमानवीय शर्तेंZoom

झालावाड़. जिले में मानव तस्करी और जबरन बाल विवाह का गंभीर मामला सामने आया है, यहां शादी के नाम पर महज 17 साल की एक नाबालिग किशोरी की कथित तौर पर 4 लाख रुपए में खरीद-फरोख्त की गई. मामले में किशोरी का सौदा करने वाले उसके पिता, बिचौलिए मामा और दोगुनी उम्र के कथित पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई भवानीमंडी थाना क्षेत्र में की गई है. पुलिस ने विभिन्न धाराओं के साथ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, मामले में हत्या की साजिश से जुड़े इनपुट मिलने के बाद झालावाड़ पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जांच की गई. जांच के दौरान नाबालिग किशोरी की शादी के नाम पर खरीद-फरोख्त और उसे जबरन वैवाहिक बंधन में बांधने से जुड़े गंभीर तथ्य सामने आए. इसके बाद पुलिस ने स्वयं एफआईआर दर्ज करवाकर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की.

शादी के नाम पर 4 लाख रुपए में सौदा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, किशोरी की उम्र महज 17 साल है, आरोप है कि उसके पिता ने शादी के नाम पर उसका सौदा किया, जबकि इस पूरी प्रक्रिया में उसके मामा ने बिचौलिए की भूमिका निभाई. किशोरी को जिस व्यक्ति के साथ विवाह के नाम पर भेजा गया, उसकी उम्र भी उससे काफी अधिक बताई जा रही है. पुलिस ने कथित खरीदार पति को भी गिरफ्तार किया है, इस तरह मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है.

स्टाम्प पर लिखी थीं अमानवीय शर्तें

इस मामले का एक और गंभीर पहलू सामने आया है, आरोप है कि किशोरी को स्टाम्प पर अमानवीय शर्तें लिखकर बंधक बनाया गया था. शादी के नाम पर इस तरह की शर्तों के जरिए नाबालिग पर दबाव बनाए जाने का मामला पुलिस की जांच के दायरे में है. किशोरी की खरीद-फरोख्त और कथित तौर पर उसे बंधक बनाकर रखने के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. हत्या की साजिश से जुड़े इनपुट, किशोरी की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों की भूमिका और स्टाम्प पर लिखी गई शर्तों की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस की जांच के बाद मामले में और तथ्य सामने आने की संभावना है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jhalawar,Rajasthan

First Published :

October 21, 2026, 13:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj