Rajasthan

जोधपुर मंडल ने फिर रचा इतिहास, ट्रेनों के समयपालन में पूरे भारतीय रेलवे में हासिल किया पहला स्थान

Last Updated:August 12, 2026, 15:46 IST

Indian Railway : जोधपुर मंडल ने ट्रेनों के समयपालन में 99.07% के साथ भारतीय रेलवे में पहला स्थान हासिल किया है। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में मंडल का समयपालन 100 प्रतिशत रहा, जो टीम वर्क और बेहतर प्रबंधन का परिणाम है।

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

जोधपुर. स्वच्छता के बाद अब समय की पाबंदी में भी जोधपुर मंडल ने बाजी मार ली है. यात्रियों को समय पर ट्रेन मिले और ट्रेन अपने निर्धारित समय पर गंतव्य तक पहुंचे, इसके लिए किए जा रहे प्रयासों का असर अब आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है. 11 अगस्त को जोधपुर मंडल ने 99.07 प्रतिशत का समग्र समयपालन दर्ज कर भारतीय रेलवे के सभी मंडलों में पहला स्थान हासिल किया. वहीं मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में मंडल का समयपालन 100 प्रतिशत रहा.

जोधपुर मंडल का 99.07 प्रतिशत समग्र समयपालन भारतीय रेलवे के सभी मंडलों में सर्वश्रेष्ठ रहा. खास बात यह रही कि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में मंडल ने शत-प्रतिशत समयपालन हासिल किया. ट्रेनों का निर्धारित समय पर संचालन और गंतव्य तक समय से पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए मंडल स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की गई. परिचालन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने ट्रेनों की आवाजाही पर लगातार नजर रखते हुए सामने आने वाली चुनौतियों का तत्काल समाधान किया. इसके परिणामस्वरूप ट्रेनों के संचालन में अनावश्यक देरी को रोकने में सफलता मिली और समयपालन का स्तर रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचा.

सभी विभागों के बेहतर तालमेल से मिली कामयाबीमंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर जोधपुर मंडल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता किसी एक विभाग के प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और आपसी समन्वय का नतीजा है. समयपालन बेहतर बनाए रखने में परिचालन, इंजीनियरिंग, विद्युत, सिग्नल एवं दूरसंचार, यांत्रिक सहित सभी संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. ट्रेनों की प्रभावी मॉनिटरिंग, बेहतर ट्रेन प्रबंधन और विभागों के बीच लगातार समन्वय के चलते मंडल ने यह उपलब्धि हासिल की. अधिकारियों और कर्मचारियों की सजगता ने ट्रेनों के संचालन को अधिक प्रभावी बनाने में अहम योगदान दिया.

यात्रियों को समयबद्ध और बेहतर रेल सेवा देने पर जोरमंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध रेल सेवा उपलब्ध करवाना जोधपुर मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. समयपालन के इस स्तर को बनाए रखने के लिए आगे भी परिचालन व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी. जोधपुर मंडल की यह उपलब्धि न केवल उसकी मजबूत परिचालन दक्षता को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि बेहतर टीमवर्क और प्रतिबद्धता के दम पर रेल सेवाओं की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाया जा सकता है. मंडल का प्रयास रहेगा कि 99 प्रतिशत से अधिक समयपालन के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को आगे भी कायम रखते हुए यात्रियों को ट्रेनों के निर्धारित समय पर संचालन का लाभ लगातार मिलता रहे.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 12, 2026, 15:46 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj