Turmeric face benefits | haldi for glowing skin | turmeric for pimples | haldi beauty tips | turmeric face pack | home remedies for acne | natural skin care tips

Last Updated:January 03, 2026, 15:31 IST
Skin Care Tips: हल्दी केवल रसोई का मसाला नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी बेहद असरदार मानी जाती है. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स, दाग-धब्बों और त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं. नियमित रूप से हल्दी से बने फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है और त्वचा साफ व चमकदार बनती है. सही मात्रा और तरीके से उपयोग करने पर हल्दी स्किन के लिए एक बेहतरीन घरेलू उपाय साबित होती है.
वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते वायु प्रदूषण और अलग-अलग खान-पान से खराब होती स्किन को देखकर हर किसी की प्राथमिकता बन रही है कि चेहरे को साफ और चमकता दमकता दिखाने की. हालांकि बाजार में कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें अकसर केमिकल्स होते हैं जो लंबे समय में स्किन के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं. ऐसे में घर पर मौजूद प्राकृतिक नुस्खे ही सबसे सुरक्षित और असरदार विकल्प साबित होते हैं. इनमें से एक सबसे असरदार और सरल उपाय है हल्दी. हल्दी सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी वरदान साबित हो सकती है. हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण चेहरे की रंगत सुधारने, दाग-धब्बे हल्के करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं.

अगर आप चाहते हैं कि आपका चेहरा तुरंत चमकने लगे तो हल्दी और कॉफी का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाना सबसे असरदार तरीका है. हल्दी स्किन की गंदगी को हटाती है और कॉफी में मौजूद ग्रेन्यूल्स डेड स्किन सेल्स को हटाकर नेचुरल ग्लो लाते हैं. इसे लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें और 10–15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. नियमित इस्तेमाल से चेहरे की चमक बढ़ती है और स्किन ज्यादा फ्रेश महसूस होती है.

हल्दी और बेसन का मिश्रण खासकर टैनिंग कम करने और स्किन को नेचुरली ब्राइट बनाने में मदद करता है. बेसन त्वचा से गंदगी हटाता है और हल्दी में मौजूद करक्यूमिन स्किन को शाइनी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. इसे लगाने के लिए थोड़ी हल्दी और बेसन को दूध या दही के साथ मिलाएं, चेहरे पर लगाएं और 15–20 मिनट बाद धो लें. यह नुस्खा त्वचा को मुलायम बनाता है और टैनिंग दूर करता है.
Add as Preferred Source on Google

मुलेठी और हल्दी का कॉम्बिनेशन उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो एक्ने और पिगमेंटेशन की समस्या से जूझ रहे हैं. दोनों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को हटाकर चेहरे की रंगत को बैलेंस करते हैं. इसे बनाने के लिए हल्दी और मुलेठी पाउडर को गुलाबजल में मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं. इससे स्किन हाइड्रेटेड और ग्लोइंग दिखती है.

गिलास स्किन पाने के लिए हल्दी और चावल का आटा बहुत उपयोगी है. चावल का आटा त्वचा को नेचुरली क्लीन और स्मूथ बनाता है. हल्दी के साथ इसे मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. 10–15 मिनट बाद ठंडे पानी से धोने पर त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और स्किन दमकती नजर आती है. यह नुस्खा खासकर ड्राय और डल स्किन वाले लोगों के लिए लाभकारी है.

अगर आपकी स्किन ऑयली है और बार-बार पिंपल या एक्ने की समस्या होती रहती है, तो हल्दी और एलोवेरा जेल का मिश्रण अपनाएं. हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और एलोवेरा जेल स्किन को कूल करता है. इसे चेहरे पर लगाने से ऑयल प्रोडक्शन कंट्रोल होता है और पिंपल्स कम हो जाते हैं. यह नुस्खा स्किन को साफ, ताजा और ग्लोइंग बनाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
January 03, 2026, 15:31 IST
homelifestyle
हल्दी सिर्फ सब्जी नहीं, खूबसूरती का राज भी है! पिंपल्स के लिए रामबाण उपाय



