Rajasthan

Money Magnet: दिवाली पर घर लाएं 4 स्टोन वाला मनी मैग्नेट, 800 रुपए की कीमत, धन-समृद्धि से जुड़ी है मान्यता

बीकानेर. दीपावली का त्योहार हो और घर में सुख-समृद्धि की कामना न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस त्योहार पर लोग घरों और दुकानों को सजाने के साथ ऐसी चीजें भी पसंद करते हैं, जिन्हें खुशहाली और तरक्की का प्रतीक माना जाता है. इसी कड़ी में इन दिनों मनी मैग्नेट चर्चा में है. चार अलग-अलग स्टोन से तैयार यह खास डिजाइन अपनी बनावट और इससे जुड़ी मान्यताओं के कारण लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसे घर या दुकान में रखने से धन आकर्षित होने और समृद्धि बनी रहने का दावा किया जाता है.

मनीष कंसारा बताते हैं कि इस मनी मैग्नेट में चार तरह के स्टोन ग्रीन एवेंचुरिन, सिट्रीन, टाइगर आई और गोल्डन पाइराइट का इस्तेमाल किया गया है. मान्यताओं के अनुसार, इन चारों स्टोन का अपना अलग महत्व है और इन्हें अलग-अलग उद्देश्यों से जोड़ा जाता है. ग्रीन एवेंचुरिन को हरियाली, तरक्की और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है.

आत्मविश्वास बढ़ाने और डर दूर करने का प्रतीक

कंसारा के अनुसार, घर या दुकान में सुख-समृद्धि और लगातार प्रगति की कामना के साथ इसका उपयोग किया जाता है. वहीं, सिट्रीन को गुरु यानी बृहस्पति से जोड़कर देखा जाता है, उनका कहना है कि व्यापार में वाणी का विशेष महत्व होता है. दुकानदार अपनी बात प्रभावी तरीके से ग्राहक तक पहुंचाता है, तो ग्राहक सामान खरीदने के लिए राजी हो सकता है. सिट्रीन को इसी तरह व्यापार और वाणी के प्रभाव से जोड़ा जाता है, इसमें तीसरा स्टोन टाइगर आई है. इसे आत्मविश्वास बढ़ाने और डर दूर करने का प्रतीक माना जाता है. वहीं, चौथा स्टोन गोल्डन पाइराइट है, जिसे धन, संपन्नता और आर्थिक खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है.

कंसारा के अनुसार, इन चारों स्टोन को एक साथ लगाकर मनी मैग्नेट तैयार किया गया है, ताकि इनसे जुड़ी मान्यताओं को एक ही डिजाइन में शामिल किया जा सके. इसकी खासियत बताते हुए कंसारा कहते हैं कि इसकी लंबाई और चौड़ाई बराबर होनी चाहिए. उनके अनुसार, दोनों का समान आकार होना जरूरी है. मनी मैग्नेट के ऊपर रिम चेयर जैसी संरचना बनाई गई है. कंसारा बताते हैं कि इसे पृथ्वी और आकाश को जोड़ने के प्रतीक के रूप में तैयार किया गया है.

उनका दावा है कि इसे घर या दुकान में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और धन का आकर्षण बना रहता है. हालांकि, धन आकर्षित करने और वास्तु दोष दूर करने संबंधी इन दावों की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है. कंसारा बताते हैं कि इस बार दीपावली के अवसर पर मनी मैग्नेट का विशेष डिजाइन तैयार किया गया है. इसका एक साइज 4×4 इंच है. इसे घर में टेबल, दुकान के काउंटर या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर रखा जा सकता है. यह अलग-अलग आकारों में भी उपलब्ध है। इसकी कीमत 800 रुपए प्रति पीस बताई गई है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj