Sports

जब वो 20-22 साल की उम्र में पहुंचेगा तब…कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी को किया सावधान

होमखेलक्रिकेट

जब वो 20-22 साल की उम्र में पहुंचेगा तब…कपिल ने वैभव को किया सावधान

Last Updated:June 24, 2026, 13:41 IST

Kapil Dev on Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में हंगामा मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने उनको अभी नहीं बल्कि कुछ साल बाद जज करने की बात कही है. जब वो 20-22 साल की उम्र में पहुंचेंगे तब देखेंगे.जब वो 20-22 साल की उम्र में पहुंचेगा तब...कपिल ने वैभव को किया सावधानZoomजब वो 20-22 साल की उम्र में पहुंचेगा तब…कपिल ने वैभव को किया सावधान

नई दिल्ली. भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव भी युवा सनसनी बनकर उभरे वैभव सूर्यवंशी के फैन हैं. उनका मानना है कि इस 15 साल के खिलाड़ी की असली परीक्षा अभी बाकी है. इतनी कम उम्र में ही सूर्यवंशी ने विश्व क्रिकेट में धूम मचा दी है, लेकिन कपिल के मुताबिक असली चुनौती कुछ साल बाद आएगी. वैभव को इंडियन प्रीमियर लीग और अंडर 19 क्रिकेट में धमाकेदार खेल के बाद चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया में चुना है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ उनको एशियन गेम्स की टी20 टीम में जगह मिली है.

सूर्यवंशी की तुलना अक्सर सचिन तेंदुलकर से की जाती है, जिन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे महान और सम्पूर्ण बल्लेबाजों में गिना जाता है. सचिन की तरह ही सूर्यवंशी ने भी कम उम्र में ही सबका ध्यान खींचा है. तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार बन गए थे. अब 37 साल बाद सूर्यवंशी सचिन का भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज में लगाए सबसे ज्यादा छक्के.

कपिल ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, “वैभव अभी बहुत छोटा है. वह एक खास टैलेंट है. वह 16 साल का बच्चा है और उसकी जिदगी फिलहाल सिर्फ क्रिकेट है. जब वह 20-22 की उम्र में पहुंचेगा, तब हम असली जजमेंट कर पाएंगे. इसमें कोई शक नहीं कि उसका टैलेंट असाधारण है. वह 16 साल की उम्र में सचिन जैसा है, लेकिन क्या वह उतने लंबे समय तक खेल पाएगा? उसे अभी बहुत लंबा सफर तय करना है.”

सूर्यवंशी का धमाकेदार फॉर्म

पिछले कुछ महीने वैभव सूर्यवंशी के लिए शानदार रहे हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने 175 रनों की यादगार पारी खेलकर भारत को खिताब दिलाया. इसके बाद आईपीएल में जब लगा कि गेंदबाज़ों ने उन्हें समझ लिया है, उन्होंने सबको गलत साबित कर दिया. सूर्यवंशी ने सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती और ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. इसी टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने एक सीजन में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

पिछले एक साल की मेहनत का नतीजा था कि पहली बार सीनियर टीम में जगह मिली. सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया. इस चुनौती के लिए खुद को तैयार करने के दौरान श्रीलंका में ट्राई सीरीज में उतरे. फाइनल में 94 रनों की तूफानी पारी खेलकर सबके अपनी ताकत का एहसास कराया.

कपिल ने कहा, “मुझे भारतीय टीम को गुड लक कहना चाहिए. सिर्फ उसे नहीं, पूरी भारतीय टीम और हर खिलाड़ी को. वह भी उसी टीम का हिस्सा है.”

About the AuthorViplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj