Rajasthan

Karwa Chauth Shopping Market | Best Shopping market for Karwa Chauth

Last Updated:October 27, 2026, 06:27 IST

Karwa Chauth Market Near Me in Ajmer: करवा चौथ के मौके पर अजमेर का प्रसिद्ध चूड़ी बाजार सुहागिन महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है. रेलवे स्टेशन से मात्र 700 मीटर की दूरी पर स्थित इस बाजार में पूजा थाली, चूड़ियां, कपड़े, ज्वेलरी और सोलह श्रृंगार का सारा सामान एक ही जगह मिल जाता है. इसके अलावा यहां खरीदारी के साथ मेहंदी लगवाने की भी खास सुविधा उपलब्ध है. सुबह 11 से रात 10 बजे तक खुलने वाले इस बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.

ख़बरें फटाफट

अजमेर: करवा चौथ का पर्व नजदीक आते ही अजमेर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है. सुहागिन महिलाएं इस खास दिन के लिए जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं. कोई पूजा की थाली खरीदती है तो कोई अपने सजने-संवरने के लिए नई चूड़ियां, कपड़े और ज्वेलरी पसंद कर रही है. अगर आप भी करवा चौथ की खरीदारी के लिए अजमेर में किसी ऐसे बाजार की तलाश कर रही हैं, जहां एक ही जगह पर जरूरत का सारा सामान मिल जाए, तो चूड़ी बाजार आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

यह बाजार करवा चौथ की खरीदारी के लिए शहर भर में अपनी खास पहचान रखता है. यहां महिलाओं को पूजा की थाली, चूड़ियां, ज्वेलरी, कपड़े और सुहाग से जुड़ी तमाम चीजें आसानी से मिल जाती हैं. महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार आसानी से खरीदारी कर सकती हैं. करवा चौथ के मौके पर दूर-दूर से महिलाएं अपने श्रृंगार और पूजा की तैयारियों के लिए इस बाजार में पहुंचती हैं.

सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व और साड़ियों की विविधताचूड़ी बाजार में साड़ियों की दुकान लगाने वाली विक्रेता प्रेम बताती हैं कि करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व माना जाता है. ऐसे में चूड़ियां, ज्वेलरी और साड़ियों की खरीदारी करवा चौथ के त्योहार का सबसे अहम हिस्सा होती है. इस बाजार में महिलाओं के लिए कई तरह की सुंदर साड़ियों और पारंपरिक परिधानों की बेहतरीन वैरायटी उपलब्ध है.

मेहंदी आर्टिस्ट्स की विशेष सुविधाकरवा चौथ के दिन हाथों में मेहंदी लगाने का भी विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए करवा चौथ से पहले ही बाजार में ट्रेंड मेहंदी आर्टिस्ट मौजूद रहते हैं. इस बाजार में खरीदारी करने के साथ-साथ तुरंत मेहंदी लगवाने का बेहतरीन विकल्प भी मिल जाता है. त्योहार के दौरान महिलाएं अपनी पसंद के लेटेस्ट डिजाइन के अनुसार मेहंदी लगवाने के लिए यहां खिंची चली आती हैं.

लोकेशन और बाजार की टाइमिंगयह प्रसिद्ध चूड़ी बाजार अजमेर रेलवे स्टेशन से महज 700 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे यहां पहुंचना बेहद आसान है. यह बाजार सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है. समय की इस सहूलियत के कारण लोग अपनी सुविधा के अनुसार दिन में या शाम के समय आसानी से खरीदारी करने पहुंच सकते हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

First Published :

October 27, 2026, 06:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj