दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खाकी का कहर! पुलिसकर्मी ने ट्रक ड्राइवर को सरेआम पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Last Updated:April 21, 2026, 17:05 IST
Alwar Hindi News: अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक पुलिसकर्मी द्वारा ट्रक चालक की सरेआम पिटाई का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में पुलिसकर्मी बीच सड़क पर युवक के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है, जबकि आसपास लोग खड़े होकर देखते रहे. घटना में घायल चालक को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.
ख़बरें फटाफट

वायरल वीडियो से खुली पोल! अलवर में पुलिसकर्मी ने ट्रक चालक को बेरहमी से पीटा
अलवर: अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र नौगांवा थाना इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खाकी का रौब उस वक्त सवालों के घेरे में आ गया, जब एक पुलिसकर्मी द्वारा ट्रक चालक की सरेआम पिटाई का मामला सामने आया. सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुई इस घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी बीच सड़क पर युवक के साथ मारपीट कर रहा है, जबकि आसपास लोग तमाशबीन बने हुए हैं. बताया जा रहा है कि मारपीट में घायल ट्रक चालक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.
पैसे देने से इनकार किया तो कहासुनी बढ़ गईपीड़ित के बड़े भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक्सप्रेस-वे पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी अवैध वसूली करते हैं. उसके अनुसार, उसका भाई अपने खलासी के साथ गाड़ी चलाने के लिए जा रहा था, उन्होंने हाईवे पर एक ट्रक गाड़ी को हाथ देकर रुकवाया और उसमें बैठने वाला था. इतने में पुलिसकर्मी वहां पर पहुंच गए और उन्होंने गाडी को रुकवाने को लेकरगुस्से में आ गए . और चालक से पुलिसकर्मी ने पैसे की मांग की. जब चालक ने पैसे देने से इनकार किया तो कहासुनी बढ़ गई और पुलिसकर्मी ने गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी.
पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रहीमामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ते ही पुलिस अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया. एडिशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी के निर्देश पर नौगांवा थाने में तैनात आरोपी पुलिसकर्मी अनुराग को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वहीं रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और उन्हें इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है.हालांकि पुलिस का कहना है कि अवैध वसूली के आरोप प्रथम दृष्टया निराधार हैं और वाहन रोकने को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया. बावजूद इसके, पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Rajasthan
First Published :
April 21, 2026, 17:05 IST



