Khatu Shyam Ji Temple Modernization Plan

Last Updated:April 16, 2026, 10:17 IST
Khatu Shyam Ji Temple Modernization Plan: खाटूश्याम जी मंदिर क्षेत्र को इंदौर और सूरत मॉडल के आधार पर आधुनिक बनाया जा रहा है, जिसमें जलभराव रोकने के लिए वाटर रिचार्ज और स्वच्छता के लिए व्यवस्थित वेंडिंग जोन शामिल हैं. 2.5 करोड़ की पंच गौरव योजना के तहत पार्क और स्वागत कक्षों का निर्माण होगा, जबकि सुरक्षा के लिए नया यातायात थाना प्रस्तावित किया गया है. इसके अतिरिक्त, 27 करोड़ की नई सड़क, रिंग रोड और रोपवे जैसी बड़ी परियोजनाओं पर भी प्रशासन ने कार्य तेज कर दिया है.
सीकर. राजस्थान के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम जी मंदिर में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की निरंतर बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र के विकास कार्यों को नया आयाम देना शुरू कर दिया है. जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने खाटूधाम के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यहाँ आने वाले भक्तों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं को इंदौर और सूरत जैसे बड़े शहरों के सफल मॉडल पर आधारित करना है.
कलेक्टर आशीष मोदी ने विशेष रूप से सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया है. बरसात के दौरान खाटूधाम में होने वाले जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सूरत मॉडल के आधार पर ‘वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर’ विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा, शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए इंदौर मॉडल को अपनाया जाएगा. नगरपालिका क्षेत्र में इंदौर की तर्ज पर वेंडिंग और नॉन-वेंडिंग जोन चिन्हित किए जाएंगे, जिससे व्यापारियों को व्यवस्थित जगह मिलेगी और सड़कों पर पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को सुगम रास्ता मिल सकेगा.
पंच गौरव योजना और जनसुविधाओं का विस्तारखाटूधाम में श्रद्धालुओं के विश्राम और ठहरने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ‘पंच गौरव योजना’ के तहत 2.5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है. इस बजट से क्षेत्र में सुंदर पार्क, स्वागत कक्ष और अन्य जनसुविधाओं का निर्माण किया जाएगा. साथ ही ‘स्वदेश दर्शन योजना 2.0’ के अंतर्गत चल रहे कार्यों में भी तेजी लाने को कहा गया है. यातायात को सुचारू बनाने के लिए कानपुर धर्मशाला से राजू की चेन तक एक सुव्यवस्थित निकासी मार्ग विकसित किया जा रहा है, ताकि विशेष पर्वों और लक्खी मेले के दौरान जाम की स्थिति पैदा न हो.
सुरक्षा के लिए नया यातायात थाना और रोपवे का प्रस्तावसुरक्षा और कानून व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है. पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि खाटूधाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक अलग यातायात पुलिस थाना खोलने का प्रस्ताव पुलिस महानिदेशक (DGP) को भेजा गया है. इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल और आरएसी (RAC) कंपनियों की तैनाती पर भी विचार किया जा रहा है. कलेक्टर ने सानिवि को चौमूं पुरोहितान से लामियां तक 27 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क की डीपीआर तैयार करने और बहुप्रतीक्षित रिंग रोड व रोपवे परियोजना पर नए सिरे से कार्य करने के निर्देश दिए हैं. इन सभी योजनाओं के लागू होने से खाटूश्याम जी की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुगम और सुखद हो जाएगी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sikar,Sikar,Rajasthan
First Published :
April 16, 2026, 10:17 IST



