World

किम जोंग उन उतारेंगे 50 हजार यमदूत! यूक्रेन में धुआं-धुआं करने की तैयारी, जेलेंस्की का सूखा गला

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में उत्तर कोरिया की जबरदस्त एंट्री होने वाली है. रूस में उत्तर कोरिया के करीब 50 हजार सैनिक तैनात किए जा सकते हैं. इससे पहले जुलाई में उन्होंने करीब 30 हजार उत्तर कोरियाई सैनिकों के रूस पहुंचने की बात कही थी. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे लेकर बड़ा दावा किया है.

जेलेंस्की ने कहा कि उत्तर कोरिया रूस से आधुनिक युद्ध का अनुभव ले लिया है. बदले में उसे सैन्य तकनीक और हथियार मिल रहे हैं. यूक्रेन को अपने क्षेत्र में उत्तर कोरियाई मिसाइलों के अवशेष भी मिले हैं.

पश्चिमी रूस में उत्तर कोरियाई मिसाइल यूनिट?

यूक्रेनी सैन्य खुफिया अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर कोरिया की एक मिसाइल यूनिट पश्चिमी रूस में तैनाती शुरू कर चुकी है. इस यूनिट के पास करीब 120 बैलिस्टिक मिसाइलें और छह लॉन्चर होने की संभावना बताई गई है.

उत्तर कोरिया पहले ही रूस को बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद दे चुका है. इनमें लाखों आर्टिलरी और मोर्टार राउंड के साथ बैलिस्टिक मिसाइलें और रॉकेट सिस्टम भी शामिल हैं. 2024 में उत्तर कोरिया ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में करीब 14 हजार सैनिक भेजे थे. वहां उन्होंने यूक्रेनी सेना के खिलाफ रूसी सैनिकों की मदद की.

जेलेंस्की ने दक्षिण कोरिया से मांगी मदद

जेलेंस्की ने अब दक्षिण कोरिया से एयर डिफेंस सिस्टम देने की अपील की है. उनका कहना है कि यूक्रेन को हवाई सुरक्षा की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि रूस लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल बढ़ा रहा है.इसिलए उन्हें रोकना बेहद मुश्किल होता है. ऐसे हमलों से निपटने के लिए यूक्रेन को खास तौर पर आधुनिक इंटरसेप्टर और एयर डिफेंस सिस्टम की जरूरत है.

तुर्की से ATACMS मिसाइलें खरीद सकता है यूक्रेन

इसी बीच अमेरिकी कांग्रेस के दस्तावेजों के मुताबिक, यूक्रेन तुर्की से 70 ATACMS शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें खरीद सकता है. हालांकि, ये अमेरिकी मूल की मिसाइलें हैं. इसलिए इनके दोबारा निर्यात के लिए अमेरिका की मंजूरी जरूरी होगी.

खारकीव में मिसाइल हमला, कई लोगों की मौत

रूस के मिसाइल हमलों में यूक्रेन के खारकीव में एक ऊंची रिहायशी इमारत को निशाना बनाया गया. अधिकारियों के मुताबिक, दो लोगों की मौत हुई और 13 लोग घायल हुए.

ओडेसा में भी हमलों से बिजली के बुनियादी ढांचे, बंदरगाह और रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा. पावलोरद में ऊर्जा ढांचे के पास हुए हमले में नौ लोग घायल हुए, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं.

रूस में भी यूक्रेनी ड्रोन हमले

रूस ने दावा किया है कि बेलगोरोद क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमलों में पांच लोगों की मौत और करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं. जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ यूक्रेन के जवाबी हमलों का बचाव किया. उन्होंने कहा कि यूक्रेन रूसी तेल रिफाइनरियों, एयर डिफेंस सिस्टम और रडार स्टेशनों को निशाना बनाकर रूस के हमलों का जवाब दे रहा है.

WHO का मेडिकल गोदाम भी तबाह

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहानोम घेब्रेयेसस ने बताया कि यूक्रेन के डनिप्रो शहर में WHO का मेडिकल सप्लाई गोदाम हमले में नष्ट हो गया. उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं पर हमले रोकने की अपील करते हुए कहा कि युद्ध के दौरान भी अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन होना चाहिए. लोगों की जान बचाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा की जानी चाहिए.

बुल्गारिया की सीमा में घुसा ड्रोन

इस बीच एक ड्रोन के बुल्गारिया के हवाई क्षेत्र में एंट्री करने से नया तनाव पैदा हो गया. बुल्गारिया ने इस मामले में यूक्रेन के राजदूत को तलब किया. बताया गया कि ड्रोन रोमानिया की सीमा पार करने के बाद एक अंतरराष्ट्रीय गैस पाइपलाइन के पास गिरा और विस्फोट हो गया. यूक्रेन ने भी कहा है कि उसने जानबूझकर बुल्गारिया को निशाना नहीं बनाया.

मोल्दोवा में भी ड्रोन का मलबा मिला

यूक्रेन की सीमा के पास दक्षिण-पूर्वी मोल्दोवा में एक जोरदार विस्फोट की सूचना मिली. स्थानीय पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद एक ड्रोन के टुकड़े मिले और इलाके में आग लग गई. हालांकि, किसी के घायल होने की खबर नहीं है और ड्रोन किस देश का था, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj