Rajasthan

अमेरिका में जहाज से समंदर में गिरा कोटा का दीपक, 6 दिन से नहीं लगा कोई सुराग, परिवार में छाया मातम

Last Updated:May 01, 2026, 16:20 IST

Kota Latest News : कोटा का 24 साल का युवक दीपक सिंह अमेरिका में लापता हो गया है. वह वहां बोस्टन तट के पास समुद्र में गिर गया बताया जा रहा है. छह दिन बाद भी अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है. परिजनों ने अब राष्ट्रपति सचिवालय से बेटे की वापसी की गुहार लगाई है. दीपक अमेरिका में एक प्राइवेट शिपिंग कंपनी में काम करता था.अमेरिका में जहाज से समंदर में गिरा कोटा का दीपक, 6 दिन से नहीं लगा कोई सुरागZoomदीपक अमेरिका में एक प्राइवेट शिपिंग कंपनी में काम करता था.

हिमांशु मित्तल.

कोटा. कोचिंग सिटी कोटा का दीपक सिंह राठौड़ अमेरिका के बोस्टन तट के पास समुद्र में लापता हो गया है. घटना को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक दीपक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. दीपक अमेरिका में एक प्राइवेट शिपिंग कंपनी के जहाज पर कार्यरत था. बताया जा रहा है कि वह 25 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान जहाज से समुद्र में गिर गया. इसकी सूचना उसके परिवार को दी गई. दीपक के लापता होने की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

दीपक (26) का परिवार कोटा के सिविल लाइंस में सरकारी क्वार्टर में रहता है. दीपक के पिता महावीर सिंह राठौड़ कोटा ग्रामीण एसपी के गनमैन हैं. दीपक के परिजनों का कहना है कि शिपिंग कंपनी और स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक उनको कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. इससे उनकी चिंता और बढ़ गई है. मूल रूप से सीकर जिले के रहने वाले दीपक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोटा में पूरी की थी. इसके बाद उदयपुर से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था.

राष्ट्रपति सचिवालय से की है गुहारकरीब छह महीने पहले बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर दीपक अमेरिका गया था वहां उसे प्राइवेट शिपिंग कंपनी में नौकरी मिली थी. इस मामले में राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक और कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने भी सक्रियता दिखाई है. दीपक के मौसेरे भाई करण सिंह भाटी और कुणाल ने शर्मा से संपर्क किया. उसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम राष्ट्रपति सचिवालय में याचिका दायर की है.

हर पल किसी चमत्कार और अच्छी खबर का है इंतजारइसके साथ ही विदेश मंत्रालय में भी अधिकृत शिकायत दर्ज कराई गई है. याचिका में मांग की गई है कि भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय कर बोस्टन समुद्र क्षेत्र में उच्च स्तरीय सर्च ऑपरेशन चलाए ताकि दीपक को जल्द खोजकर भारत लाया जा सके. फिलहाल परिवार को हर पल किसी चमत्कार और अच्छी खबर का इंतजार है. रिश्तेदार परिचितों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं. इस घटना के बाद उनका परिवार सीकर शिफ्ट हो गया है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Kota,Kota,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj